Advertisement

Chandrayaan 3 Landing Live Telecast: घर से देखनी है चंद्रयान-3 की लैंडिंग, यहां जान लीजिए कहां दिखेगा लाइव

Chandrayaan Landing Live Watch: अगर आप भी घर से ही चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखना चाहते हैं और भारत की कामयाबी के गवाह बनना चाहते हैं तो हम आपकी मदद के लिए तैयार हैं.

Chandrayaan 3 Landing Live Telecast: घर से देखनी है चंद्रयान-3 की लैंडिंग, यहां जान लीजिए कहां दिखेगा लाइव

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत का मून मिशन जारी है. आज चंद्रयान-3 चांद की सतह पर कोशिश करेगा. भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया की निगाहें इसी पर टिकी हुई हैं. रूस के मून मिशन लूना की लैंडिंग फेल हो जाने के बाद भारत पर दबाव और बढ़ गया है. ऐसे में आज शाम को पूरी दुनिया यही देख रही होगी कि चांद पर भारत का चंद्रयान कैसे उतरेगा. ऐसे में अगर आप भी घर बैठे देखना चाहते हैं कि चंद्रयान किस तरह से चांद की सतह पर उतरेगा तो उसके लिए आपका मोबाइल ही काफी है. इसके लिए भारतीस अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) ने खुद ही इंतजाम भी कर दिया है.

इसरो खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल्स और यूट्यूब चैनल पर लाइव टेलीकास्ट करेगा. इसरो ने ट्वीट करके बताया है कि यह लाइव टेलीकास्ट आज शाम 5 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो जाएगा. बता दें कि चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम लगभग साढ़े 5 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरने की कोशिश करेगा. अगर सबकुछ ठीक रहेगा तो भारत अंतरिक्ष विज्ञान की दिशा में एक नया मुकाम हासिल कर लेगा.

यह भी पढ़ें- लैंडिंग के लिए तैयार है चंद्रयान-3, अहम होगा उन 17 मिनट का खेल

अभी कहां है चंद्रयान-3?
इसरो के एक ट्वीट के मुताबिक, चंद्रयान-3 फिलहाल चांद की सतह से 70 किलोमीटर की ऊंचाई पर उड़ रहा है. इसरो ने लैंडर की ओर से भेजे गए कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं जो लैंडर पोजीशन डिटेक्शन कैमरा (LPDC) ने रिकॉर्ड किए हैं. बता दें कि लैंडर विक्रम 30 किलोमीटर की ऊंचाई से चांद की सतह पर उतरने की कोशिश करेगा.

इसरो के सोशल मीडिया हैंडल्स के अलावा, दूरदर्शन पर भी इसरो मुख्यालय से लाइव टेलीकास्ट दिखाया जाएगा और विभिन्न भाषाओं में इसकी कॉमेंट्री भी की जाएगी. कई स्कूलों में भी इसे दिखाया जाएगा ताकि बच्चे विज्ञान की महत्ता और इसकी अहमियत को समझ सकें और इससे सीख सकें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement