Advertisement

Nupur Sharma का कुछ पता नहीं, दिल्ली पुलिस नहीं कर रही सहयोग: मुंबई पुलिस

Where is Nupur Sharma: मुंबई के पायधुनी थाने की एक टीम नुपुर शर्मा को व्यक्तिगत रूप से समन सौंपने के लिए बीते पांच दिन से दिल्ली में है.

Nupur Sharma का कुछ पता नहीं, दिल्ली पुलिस नहीं कर रही सहयोग: मुंबई पुलिस

नूपुर शर्मा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पैगंबर मोहम्मद के बारे में विवादित टिप्पणियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित नेता नुपुर शर्मा को समन देने के लिए दिल्ली गई मुंबई पुलिस की एक टीम उन्हें नहीं ढूंढ पाई है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यहां यह दावा किया. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस भी अपेक्षित सहयोग नहीं कर रही है, जिसके चलते उन्होंने ईमेल के जरिए नुपुर शर्मा को समन भेज दिया है.

मुंबई के पायधुनी थाने की एक टीम नुपुर शर्मा को व्यक्तिगत रूप से समन सौंपने के लिए बीते पांच दिन से दिल्ली में है. समन में उन्हें जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिये कहा गया है. नुपुर शर्मा के खिलाफ 28 मई को पायधुनी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. यह प्राथमिकी एक टीवी चैनल पर परिचर्चा के दौरान पैगंबर मोहम्मद के बारे में की गई टिप्पणी के लिये दर्ज की गई थी, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया था.

Video: Nupur Sharma को गिरफ्तार करने पहुंची मुंबई पुलिस और नूपुर शर्मा घर छोड़कर गायब

नुपुर शर्मा को बयान दर्ज कराने के लिए 25 जून को पूर्वाह्न 11 बजे पायधुनी थाने में पेश होने के लिए कहा गया है. अधिकारी ने आरोप लगाया कि दिल्ली पहुंचने के बाद पुलिस टीम ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया क्योंकि नुपुर शर्मा का कुछ पता नहीं चल पा रहा है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने "अपेक्षित सहयोग" नहीं किया. उन्होंने कहा कि इसके बाद पुलिस ने शर्मा को ईमेल के जरिये समन भेजा है.

पढ़ें- जमानत पर रिहा हुए 'दोस्त' को लेने गए 83 लोग गिरफ्तार, वजह जान कहेंगे- सही हुआ!

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement