भारत
महुआ मोइत्रा की पिनाकी मिश्रा के साथ शादी करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. जिनमें महुआ और पिनाकी विवाह के पारंपरिक परिधान में नजर आए.
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) और बीजेडी नेता पिनाकी मिश्रा (Pinaki Misra) ने हाल ही में जर्मनी में सात फेरे लिए, उनकी इस निजी खुशी ने एक बार फिर महुआ को सुर्खियों में ला दिया है. राजनीति की दुनिया में अपने बेबाक बयानों और तीखी टिप्पणियों के लिए पहचानी जाने वाली महुआ, अब अपनी नई जिंदगी की शुरुआत को लेकर चर्चा में हैं.
महुआ मोइत्रा सिर्फ एक तेज-तर्रार राजनेता ही नहीं, बल्कि एक संवेदनशील इंसान भी हैं. इसका उदाहरण उन्होंने तब दिया जब उन्होंने अपने पालतू कुत्ते के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. ये मामला तब सामने आया जब उनके और एडवोकेट जय अनंत देहाद्राई जो महुआ मोइत्रा के एक्स बॉयफ्रेंड थे के बीच मतभेद हो गए. इस टूटते रिश्ते के बीच उनका प्यारा पालतू कुत्ता 'हैनरी' उनसे अलग कर दिया गया.
कोर्ट ने क्या सुनाया था फैसला?
महुआ ने कोर्ट में अर्जी दाखिल करते हुए कहा कि हैनरी उनके परिवार का हिस्सा है और उसे उनसे दूर रखना अमानवीय है. अदालत ने भी इस भावनात्मक पहलू को समझा और जानवरों के अधिकारों को मान्यता देते हुए उन्हें न्याय दिलाया.
अब जब महुआ ने अपने जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही हैं. यह कहना गलत नहीं होगा कि वह न केवल एक मजबूत राजनेता हैं, बल्कि एक भावनात्मक और संवेदनशील इंसान भी हैं, जो हर रिश्ते को महत्व देना जानती हैं.
महुआ मोइत्रा का आया पहला रिएक्शन
पिनाकी मिश्रा के संग शादी करने के बाद महुआ मोइत्रा का पहला प्रतिक्रिया आई. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 'सभी को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद!! बेहद आभारी हूं.' दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. जिनमें महुआ और पिनाकी विवाह के पारंपरिक परिधान में नजर आए.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.