Advertisement

Jagdeep Dhankar: 'जया जी आपका ये टोन...', जब संसद में जगदीप धनखड़ से भिड़ गई थीं सपा सांसद, खूब वायरल हुआ था Video

Jagdeep Dhankar Resigns: जगदीप धनखड़ अब उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे चुके हैं, उनके इस्तीफ़े के बाद से उनके कार्यकाल के कुछ पल आज भी चर्चा में हैं.

Latest News
Jagdeep Dhankar: 'जया जी आपका ये टोन...', जब संसद में जगदीप धनखड़ से भिड़ गई थीं सपा सांसद, खूब वायरल हुआ था Video

Jagdeep Dhankhar 

Add DNA as a Preferred Source

Jagdeep Dhankar Resigns: जगदीप धनखड़ भले ही अब उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे चुके हों, लेकिन उनके कार्यकाल के कुछ पल आज भी चर्चा में हैं. खासकर वो दिन जब राज्यसभा में समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन से उनकी तीखी बहस हो गई थी. सिर्फ मुद्दा नहीं, बल्कि जिस टोन और बॉडी लैंग्वेज में संवाद हुआ, उस पर खूब बवाल मचा था. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और संसद में डेकोरम बनाम व्यक्तिगत गरिमा की बहस छिड़ गई थी. 

मैं एक कलाकार हूं, और बॉडी लैंग्वेज को समझती हूं

राज्यसभा की उस कार्यवाही का दिन कोई सामान्य नहीं था. उपराष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ विपक्षी सांसदों के रवैये को लेकर पहले से ही नाराज थे. बहस के दौरान उन्होंने सीधे विपक्ष पर लोकतंत्र और संविधान की मर्यादा तोड़ने का आरोप लगाया. इसी बीच उन्होंने जया बच्चन को संबोधित करते हुए कहा, जया अमिताभ बच्चन, आप बोलिए…', इतना सुनते ही जया बच्चन ने बात पकड़ ली. उनका चेहरा गुस्से से तमतमाया और उन्होंने सीधा सवाल दागा, 'सर, आपकी टोन ठीक नहीं थी. उन्होंने आगे कहा, 'मैं एक कलाकार हूं, और बॉडी लैंग्वेज को समझती हूं. जिस लहजे में आपने बुलाया, वह सम्मानजनक नहीं था.'

यहां नियमों का पालन सभी को करना होगा

इसके बाद सभापति भी शांत नहीं बैठे. उन्होंने कहा, 'जया जी, आपने बहुत इज्जत कमाई है. लेकिन यह सदन है, यहां नियमों का पालन सभी को करना होगा, चाहे वो सेलेब्रिटी हों या सांसद.' इसके बाद माहौल गर्म हो गया था. विपक्ष ने इसे ‘टोन शेमिंग’ कहा और कांग्रेस की सोनिया गांधी की अगुआई में सदन से वॉकआउट कर दिया. बाहर आकर मीडिया से बातचीत में जया बच्चन ने कहा, 'हम कोई स्कूली बच्चे नहीं हैं. सदन में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया, माइक तक बंद कर दिया गया. 


यह भी पढ़ें: Jagdeep Dhankhar Resigns: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे ने मचाई खलबली, जानें अब किस तरह चुना जाएगा देश का अगला उपराष्ट्रपति


मैं जया अमिताभ बच्चन आपसे कुछ पूछना चाहती हूं

यह पहला मौका नहीं था जब जया बच्चन और धनखड़ के बीच टकराव हुआ हो. उस दिन से महज कुछ हफ्ते पहले भी जया ने 'जया अमिताभ बच्चन' कहे जाने पर नाराजगी जताई थी.  हालांकि बहस के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच माहौल थोड़ा हल्का हुआ जब जया बच्चन ने मुस्कराते हुए कहा, सर, मैं जया अमिताभ बच्चन आपसे कुछ पूछना चाहती हूं. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement