Advertisement

भारत में WhatsApp ने एक महीने में 69 लाख से अधिक अकाउंट्स को किया बैन

WhatsApp ने कहा कि हम दुरुपयोग को रोकने और मुकाबला करने में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सेवाओं के बीच एक बिजनेस लीडर हैं. गलत कंटेंट को रोकने के लिए हमने एक टीम बनाई है.

Latest News
 भारत में WhatsApp ने एक महीने में 69 लाख से अधिक अकाउंट्स को किया बैन

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मेटा के स्वामित्व वाले WhatsApp ने दिसंबर 2023 में देश में 69 लाख से अधिक गलत अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया. कंपनी ने नए आईटी नियम 2021 के अनुपालन में सोमवार को यह जानकारी दी. कंपनी ने 1 से 31 दिसंबर के बीच 69,34,000 अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया. भारत में वाट्सऐप  के 50 करोड़ से अधिक यूजर हैं.

WhatsApp ने अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा कि यूजरों की किसी भी रिपोर्ट से पहले इनमें से लगभग 16,58,000 खातों पर सक्रिय रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया था. सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म जिसके भारत में 50 करोड़ से अधिक यूजर हैं. दिसंबर में देश में रिकॉर्ड 16,366 शिकायत रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जिनमें 13 पर कार्रवाई की गई. कंपनी के अनुसार, इस कार्रवाई के साथ-साथ हमारे प्लेटफॉर्म पर दुरुपयोग से निपटने के लिए व्हाट्सऐप की अपनी निवारक कार्रवाइयों का विवरण भी शामिल है.

गौरतलब है कि लाखों भारतीय सोशल मीडिया यूजरों को सशक्त बनाने के लिए केंद्र ने हाल ही में शिकायत अपीलीय समिति (GAS) लॉन्च की है, जो कंटेंट और अन्य मुद्दों के संबंध में उनकी परेशानियों को देखती है.

यह पैनल बिग टेक कंपनियों पर लगाम लगाने के लिए देश के डिजिटल कानूनों को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है, जो सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के फैसलों के खिलाफ यूजरों द्वारा की गई अपील पर गौर करेगा.

गलत कंटेंट की निगरानी के लिए बनाई टीम
WhatsApp ने कहा कि हम दुरुपयोग को रोकने और मुकाबला करने में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सेवाओं के बीच एक बिजनेस लीडर हैं. हमारी सुरक्षा सुविधाओं और नियंत्रणों के अलावा हमने गलत कंटेंट भेजने वालों पर नकेस कसने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम नियुक्त की है. कंपनी ने बयाया कि नवंबर 2023 में वॉट्सऐप ने भारत में 71 लाख से ज्यादा गलत अकाउंट्स को बैन किया था. (PTI इनपुट के साथ)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement