Advertisement

PM Modi से छिपाकर क्या खा रहे थे शिवराज सिंह चौहान? मोदी के देखते ही हड़बड़ा गए सीएम

PM Modi और सीएम शिवराज सिंह चौहान पिछले दिनों एक जनसभा के दौरान मंच पर थे और यहीं पर बना एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है.

PM Modi से छिपाकर क्या खा रहे थे शिवराज सिंह चौहान? मोदी के देखते ही हड़बड़ा गए सीएम
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) हाल में ही महाकाल लोक का उद्घाटन करने मध्य प्रदेश पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया. पीएम मोदी इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के साथ बैठे थे. इस दौरान शिवराज ने कुछ ऐसा किया कि पीएम मोदी ने तुरंत शिवराज से मुंह फेर लिया. मोदी और शिवराज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसके खूब मजे ले रहे हैं. 

दरअसल, पीएम मोदी महाकाल लोक का अनावरण किया. इस दौरान मंच पर उनके साथ शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे. शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी की नजरों से बचकर कुछ खाने की कोशिश की लेकिन वे पकड़े गए. जैसे ही सीएम ने जेब से खाने की कोई चीज निकालकर मुंह में डाली तैसे ही पीएम मोदी ने देख लिया और फिर कथित तौर पर नाराज होकर शिवराज से मुंह फेर लिया. 

कफ सिरप के बाद अब Paracetamol की दवा भी फेल, 45 सैंपल जांच में नहीं हुए पास

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी के बगल में शिवराज बैठे हैं और बार-बार शिवराज अपनी जैकेट से कुछ निकालने की कोशिश करते हैं. इस दौरान दोनों आपस में बात भी करते हैं लेकिन जैसे ही पीएम मोदी दूसरी तरफ देखते हुए तो तुरंत शिवराज अपनी जेब से निकालकर तुरंत कुछ मुंह में डालकर खाने लगते हैं और इस दौरान मुंह में खाने की चीज डालते हुए पीएम ने शिवराज को देख लिया. इसके बाद लोगों का कहना है कि पीएम नाराज हो गए थे. 

क्या कांग्रेस के अंदर रची जा रही थरूर को हराने की साजिश? अब वोटर लिस्ट को लेकर उठे सवाल

पीएम मोदी और शिवराज के इस वीडियो के वायरल होने पर लोग सोशल मीडिया पर दिलचस्प टिप्पणियां दे रहे हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स तो यह तक कह रहे हैं कि पीएम मोदी इतने ज्यादा सख्त हैं कि अपने सामने बीजेपी के मुख्यमंत्रियों तक को कुछ खाने नहीं देते हैं. वहीं कुछ लोग शिवराज की हरकत का भी मजाक बना रहे हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement