Advertisement

क्या था ऑपरेशन सफेद सागर... कौन थे विंग कमांडर टोनी धनोआ और स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा? जिन पर बनी वेब सीरीज की हो रही चर्चा

वेब सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर की चर्चा देश भर में हो रही है. वहीं सीरीज के एक सीन पर सेना के पूर्व अधिकारी ने आपत्ति जताई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि ऑपरेशन सफेद सागर क्या था, जिस पर बनी यह वेब सीरीज चर्चा में है.

Latest News
क्या था ऑपरेशन सफेद सागर... कौन थे विंग कमांडर टोनी धनोआ और स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा? जिन पर बनी वेब सीरीज की हो रही चर्चा

ऑपरेशन सफेद सागर वेब सीरीज की चर्चा देश भर में हो रही है. (इमेज क्रेडिट - AI)
 

Add DNA as a Preferred Source
  • ऑपरेशन सफेद सागर वेब सीरीज की देश भर में चर्चा हो रही है
  • सीरीज के एक सीन पर सेना के पूर्व अधिकारी ने आपत्ति जताई है 
  • पूर्व सेना अधिकारी ने सीन को एडिट करने की मांग की है
  • अधिकारी ने इसे लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है 

Operation Safed Sagar: नेटफ्लिक्स पर आई वेब सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है. वहीं भारतीय सेना के एक पूर्व अधिकारी ने सीरीज के एक सीन पर आपत्ति जताई है और इसे बैन करने की मांग की है. सीरीज भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर रहे टोनी धनोआ और स्क्वाड्रन लीडर रहे अजय आहूजा के इर्द-गिर्द ज्यादा घूमती है. आइए जानते हैं कि ऑपरेशन सफेद सागर क्या था, कौन थे टोनी धनोआ व अजय आहूजा और सेना के पूर्व अधिकारी ने सीरीज के किस सीन पर आपत्ति जताते हुए बैन की मांग की है. 

किस सीन पर पूर्व सेना अधिकारी ने जताई आपत्ति?

भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी कर्नल वेंबू शंकर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कहा कि वेबसीरीज के  सीजन 1  के एपिसोड 4 में एक स्क्रीनग्रैब है. इस सीन में स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा के ताबूत को ले जाते हुए लोग दिखाई दे रहे हैं. ताबूत पर एक नोटिस लगा है जिस पर 'Head' (सिर वाला हिस्सा) लिखा है और उस पर अधिकारी की सर्विस से जुड़ी जानकारी दी गई है. ताबूत तिरंगे) से ढका हुआ है और इसमें तिरंगे का हरा हिस्सा दिखाई दे रहा है.

उन्होंने कहा कि फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के अनुसार, ताबूत पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को इस तरह से ढकना गलत है. केसरिया रंग सिर वाले हिस्से की तरफ होना चाहिए था. मुझे हैरानी है कि सर्विस हेडक्वार्टर के अधिकारियों और मिलिट्री सलाहकारों ने इस बात पर ध्यान क्यों नहीं दिया. उन्होंने कहा कि इस सीन की डिजिटल मोड में एडिट किया जाे और जब तक ऐसा नहीं होता है. सीरीज की नेटफ्लिक्स पर इसकी स्क्रीनिंग रोक दी जाए.

क्या था ऑपरेशन सफेद सागर? जिस पर बनी है यह सीरीज 

ऑपरेशन सफेद सागर 1999 के कारगिल युद्ध की वह कहानी है, जो भारतीय वायु सेना ने 18,000 फीट की ऊंचाई पर लड़ी थी. यह कहानी वायु सेना के उन अधिकारियों के बलिदान की कहानी है, जिन्होंने अपनी साहस और रणनीतिक कौशल से कारगिल युद्ध की दिशा को बदल दिया था. इस आपरेशन ने कारगिल की लड़ाई में 18000 फीट की ऊंचाई पर पाकिस्तानी घुसबैठियों के ठिकानों को नष्ट कर दिया था और उन्हें वहां से भागने पर मजबूर कर दिया था.  

कौन थे विंग कमांडर टोनी धनोआ?

सीरीज में जिमी शेरगिल ने विंग कमांडर बिरेंदर सिंह टोनी धनोआ का किरदार निभाया है, जिन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान नंबर 17 स्क्वाड्रन की कमान संभाली थी. 1999 में जब लड़ाई तेज हुई, तो धनोआ ने टाइगर हिल और टोलोलिंग पर अहम रेकी और स्ट्राइक मिशन चलाने के लिए स्क्वाड्रन को रणनीतिक तौर पर श्रीनगर भेज दिया था.

युद्ध के समय अपनी लीडरशिप के लिए उन्हें युद्ध सेवा मेडल और वायु सेना मेडल से सम्मानित किया गया था. वह आगे चलकर 2016 में चीफ ऑफ एयर स्टाफ बने और 2019 में एयर चीफ मार्शल के पद से रिटायर हुए.

ऑपरेशन में क्या थी स्क्वाड्रन लीडर आहूजा की भूमिका?

इस सीरीज में स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा को भी दिखाया गया है और ऑपरेशन में उनकी भूमिका को भी स्क्रीन पर दिखाया गया है. सीरीज में सिद्धार्थ ने स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा का किरदार निभाया है. आहूजा ने कारगिल युद्ध के दौरान गोल्डन एरोज के फ्लाइट कमांडर की भूमिका निभाई थी. 27 मई 1999 को एक बहादुरी भरे मिशन के बाद आहूजा IAF के सबसे सम्मानित अफसरों में से एक बन गए थे.

लापता साथी पायलट का पता लगाने की कोशिश में MiG-21 उड़ाते समय उनके विमान पर जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल से हमला हुआ था. हालांकि वह सफलतापूर्वक विमान से बाहर निकल गए थे, लेकिन दुश्मन के इलाके में उन्हें पकड़ लिया गया और मार डाला गया. मरणोपरांत उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया गया. 

ये भी पढ़ें - राजस्थान के डांगावास में किसने की 5 दलितों की हत्याएं? 11 साल बाद सभी 40 आरोपी हुए बरी

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement