भारत
Char Dham Yatra: उत्तराखंड में खराब मौसम के चलते और तेज बारिश को देखते हुए आने वाले 24 घंटों तक चारधाम यात्रा पर ब्रेक लगा दिया गया है. यात्रामार्ग पर भूस्खलन की भी घटनाएं सामने आ रही हैं.
Char Dham Yatra: उत्तराखंडी की चारधाम यात्रा को अगले 24 घंटे को लिए रोक दिया गया है. इसकी वजह है कि पहाड़ी क्षेत्र में मौसम बहुत ज्यादा खराब हैं. चारधाम यात्रा वाले मार्ग पर भूस्खलन की भी घटनाएं हो रही हैं. वहीं अगले 24 घंटे में उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया हैं. ऐसे में कोई अनहोनी न हो इसके डर से प्रशासन सतर्कता बरत रहा है और फैसला लिया गया है कि यात्रा को 24 घंटे के लिए रोका जाएगा.
जगह-जगह भूस्खलन
बता दें कि चारधाम यात्रा मार्ग पर अचानक लैंडस्लाइड की भी घटनाएं बढ़ी है. जगह-जगह भूस्खलन की खबरें सामने आ रही हैं. ऐसे में यात्रियों को सतर्क रहने और ध्यान से यात्रा करने की अपील की जा रही है.देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के देहरादनू , टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर के कुछ स्थानों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. प्रदेश के अन्य जिलों के अधिकांश स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है.
यात्रियों को ठहरने की उचित व्यवस्था
चारधाम यात्रा स्थगित करने के संबंध में जिलाधिकारी डीएम प्रशांत कुमार आर्य ने कहा कि देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए और गढ़वाल कमिश्नर के निर्देश पर चारधाम यात्रा अगले 24 घंटों के लिए रोक दी गई है. जनपद में तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों में रुकवाने के निर्देश पुलिस और संबंधित एसडीएम को दे दिए गए हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.