Advertisement

इंडिगो संकट पर सरकार गंभीर, नागर विमानन मंत्रालय ने मॉनिटरिंग के लिए अलग कंट्रोल रूम बनाया, एयरलाइंस की रियल टाइम अपडेट, किरायों पर निगरानी | इंडिगो संकट पर सरकार गंभीर, नागर विमानन मंत्रालय ने मॉनिटरिंग के लिए अलग कंट्रोल रूम बनाया, एयरलाइंस की रियल टाइम अपडेट, किरायों पर निगरानी | भारत-रूस शिखर वार्ताः दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने दस्तावेज साझा किए, स्वास्थ्य, शिक्षा, सेफ्टी, शिपिंग, ट्रांसपोर्ट, लेबर एक्टिविटी, खाद्य सुरक्षा, फर्टिलाइजर और कस्टम के क्षेत्र में समझौते | PM मोदी और पुतिन की द्विपक्षीय बैठक खत्म, भारत और रूस के बीच कई अहम समझौते | आजम खान के बेटे अब्‍दुल्‍ला को सात साल की सजा, फर्जी पासपोर्ट मामले में भी कोर्ट ने पाया दोषी

Indigo एयरलाइंस को क्या हुआ? लंबी कतारों में घंटों परेशान रहे यात्री, समझें पूरा माजरा

इंडिगो एयरलाइंस के यात्रियों को शनिवार करीब एक घंटे तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. कंपनी की बुकिंग सेवा प्रभावित होने की वजह से यात्रियों को लंबी कतारों में लगना पड़ा.

Latest News
Indigo एयरलाइंस को क्या हुआ? लंबी कतारों में घंटों परेशान रहे यात्री, समझें पूरा माजरा
Add DNA as a Preferred Source

इंडिगो एयरलाइंस में शनिवार को कुछ ऐसा हुआ कि यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा. दरअसल शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कंपनी के बुकिंग सिस्टम की गड़बड़ी के चलते फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुआ. ये गड़बड़ी दोपहर 12 बजे से करीब 1.05 बजे तक रही. करीब एक घंटे बाद परिचालन शुरू हुआ. 

कंपनी की बुकिंग सेवा प्रभावित
इंडिगो एयरलाइन के सिस्टम में गंभीर खराबी के कारण देश भर के हवाई अड्डों पर उड़ान संचालन और ग्राउंड सेवाएं बाधित हुईं. इसका असर उसकी वेबसाइट और बुकिंग सिस्टम पर पड़ा है. हालांकि, इंडिगो बुकिंग सिस्टम अभी भी डाउन चल रहा है और यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है. 


यह भी पढ़ें- Viral Video: Indigo की फ्लाइट में बंद हो गया एसी, गर्मी से परेशान यात्री हो गए बेहोश 


कंपनी ने जताया खेद
इस संबंध में Indigo Airlines ने बयान जारी कर बताया है कि नेटवर्क में अस्थायी सिस्टम स्लोडाउन चल रहा है, जिसका असर वेबसाइट और बुकिंग सिस्टम पर भी पड़ा है. इसके चलते हमारे यात्रियों को थोड़ी और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है. कंपनी ने इस परेशानी के लिए खेद जताया है. सिस्टम धीमा चलने के कारण हवाई अड्डे पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. हालांकि, कंपनी ने यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया है और स्थिति को जल्द ठीक करने का आश्वासन दिया है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement