Advertisement

ये क्या बोल गए अजित पवार गुट के नेता जी! 'अगर लड़की सुंदर है तो...', बयान पर अब सियासी बवाल

महाराष्ट्र की राजनीति में अजित पवार गुट के एक नेता के बयान के सियासी बवाल शुरू हो गया है. दरअसल विधायक देवेंद्र भुयार ने कहा है कि सुंदर लड़कियां नौकरी वालों से शादी करती हैं.

Latest News
ये क्या बोल गए अजित पवार गुट के नेता जी!  'अगर लड़की सुंदर है तो...', बयान पर अब सियासी बवाल
Add DNA as a Preferred Source

अजित पवार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री हैं और NCP के नेता हैं. इनकी पार्टी के समर्थक नर्दलीय विधायक ने महिलाओं की शक्ल और सूरत को लेकर विवादित बयान दिया है. नेता जी के इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में वार-पलटवार शुरू हो गया है. अब उस विधायक की आलोचना हो रही है. 

कौन है ये विधायक
वरुद-मोर्शी से निर्दलीय विधायक देवेंद्र भुयार ने अपने निर्वाचन क्षेत्र वरुद तहसील में एक कार्यक्रम में कहा कि एक खूबसूरत की लड़की मेरे और आपके जैसे लड़के से शादी नहीं करेगी. वह एक ऐसा पति चुनेगी जो नौकरी करता हो. दूसरे नंबर की लड़कियां किराना या दुकान चलाने वाले से और तीसरे दर्जे की महिलाएं किसानों से शादी करती हैं. 

सुंदर महिला नौकरी वाला व्यक्ति चुनती है
विधायक ने कहा कि अगर कोई लड़की सुंदर है, तो वह अपना पति चुनते समय आपके और मेरे जैसे व्यक्ति को पसंद नहीं करेगी, बल्कि नौकरी करने वाले को चुनेगी. एमएलए यहीं तक नहीं रुके बल्कि उन्होंने आगे यह भी कहा कि इस तरह के विवाह से पैदा होने वाले बच्चे सुंदर नहीं होते हैं. 

राजनीतिक बयानबाजी शुरू
विधायक देवेंद्र भुयार की इस विवादित टिप्पणी के बाद उद्धव ठाकरे ग्रुप की लीडर सुषमा अंधारे ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि भुयार का यह बयान किसान के बच्चों का मजाक है. साथ ही महिलाओं का अपमान है.  इसके अलावा कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र की पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमति ठाकुर ने भी देवेंद्र भुयार को घेरा. उन्होंने पूछा कि क्या महिलाएं उपभोग का साधन हैं? बीजेपी नेता चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि वह भुयार से महिलाओं से माफी मांगने को कहेंगे. 


यह भी पढ़ें - महाराष्ट्र: आने वाली है महायुति के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, ये बड़े चेहरे हो सकते उम्मीदवार


 

आपको बता दें महाराष्ट्र में जल्द विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे वक्त में देवेंद्र भुयार का बयान अन्य राजनीतिक पार्टियों के लिए चुनावी मुद्दा हो सकता है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement