Advertisement

Arvind Kejriwal Birthday: अपने जन्मदिन पर क्या कर रहे हैं अरविंद केजरीवाल? AAP नेता ने बताया आज का प्लान

Arvind Kejriwal Birthday: अरविंद केजरीवाल का आज जन्मदिन है. अपने जन्मदिन पर केजरीवाल गुजरात में रहेंगे. गुजरात के एक AAP नेता ने बताया कि केजरीवाल आज भुज में एक संवाददाता सम्मेलन और टाउन हॉल कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

Arvind Kejriwal Birthday: अपने जन्मदिन पर क्या कर रहे हैं अरविंद केजरीवाल? AAP नेता ने बताया आज का प्लान

अरविंद केजरीवाल 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन है. अरविंद केजरीवाल आज यानी मंगलवार से गुजरात का एक दिवसीय दौरा करेंगे और कच्छ जिले के भुज में टाउन हॉल बैठक में भाग लेंगे. आम आदमी पार्टी (AAP) के एक नेता ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल का इस महीने गुजरात का यह चौथा दौरा है. गुजरात में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं.

AAP की गुजरात इकाई के महासचिव मनोज सरोठिया ने सोमवार को एक वीडियो संदेश में कहा, "केजरीवाल भुज में एक संवाददाता सम्मेलन और टाउन हॉल कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. वह राज्य के लोगों के लिए कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं करेंगे. वह आगामी चुनावों के संबंध में पार्टी के नेताओं के साथ एक बैठक भी करेंगे."

पढ़ें- Arvind Kejriwal Birthday: दिल्ली के बाहर दस्तक दे रहा यह 'आम आदमी', कांग्रेस-भाजपा दोनों परेशान

आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने एक अगस्त को गिर सोमनाथ जिले में एक बड़ी सभा को संबोधित किया था और राजकोट के एक मंदिर में पूजा भी की थी. उन्होंने छह और सात अगस्त को जामनगर और छोटा उदयपुर जिले के जनजाति बहुल बोडेली का भी दौरा किया था.

पढ़ें- 'दाना डालकर फंसाते हैं केजरीवाल', 'रेवड़ी कल्चर' को लेकर दिल्ली के CM पर बीजेपी का हमला

इनपुट- PTI

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement