Advertisement

पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, मुर्शिदाबाद में कई गाड़ियां फूंकी, पुलिस पर पथराव

Violent Protests in Bengal: वक्फ संशोधन कानून को लेकर विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा है. कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया है.

Latest News
पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, मुर्शिदाबाद में कई गाड़ियां फूंकी, पुलिस पर पथराव

Bengal Violent protests

Add DNA as a Preferred Source

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ संशोधन कानून को वापस लेने की मांग को लेकर हो रहा प्रदर्शन उग्र हो गया है. रघुनाथगंज थाना क्षेत्र के उमरपुर-बानीपुर इलाके में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई. प्रदर्शनकारियों ने एनएच हाइवे को रोकने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस ने जब रोकने की कोशिश की तो टकराव शुरू हो गया.

पीटीआई न्यूज एजेंसी ने एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें एक गाड़ी धूं-धूंकर जलती नजर आ रही है. प्रदर्शनकारी हाथ में डंडे लेकर भागते दिख रहे हैं. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया.

झड़प के दौरान कुछ लोगों के घायल होने की खबर है. इलाके में तनाव का माहौल हो गया है. सरकार ने तुरंत संज्ञान लेते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक वक्फ संशोधन विधेयक वापस नहीं होता, उनका आंदलोन जारी रहेगा.

वक्फ संशोधन कानून आज से लागू

केंद्र सरकार ने वक्फ (संशोधन) कानून, 2025 को आधिकारिक रुप से लागू कर दिया है. संसद के दोनों सदनों में पारित होने के बाद इसे राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा था. अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा, 'भारत सरकार ने संविधान प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए अधिनियम की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत 8 अप्रैल से वक्फ (संशोधन) अधिनियम,2025 से सभी प्रावधान लागू कर दिए हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement