Advertisement

कोलकाता में दुर्गा पूजा को लेकर उपद्रवियों ने किया बवाल, मूर्ति तोड़ने की दी धमकी दे पंडाल में मचाया उत्पात, जानें पूरा मामला

महानवमी के मौके पर कोलकाता के दुर्गा पंडाल में पूजा के दौरान विवाद का मामला सामने आया है. पूजा के समय लगभग 50 से 60 उपद्रवियों ने पंडाल में घुसकर उत्पात मचाया है.

Latest News
कोलकाता में दुर्गा पूजा को लेकर उपद्रवियों ने किया बवाल, मूर्ति तोड़ने की दी धमकी दे पंडाल में मचाया उत्पात, जानें पूरा मामला

west bengal

Add DNA as a Preferred Source

महानवमी के अवसर देश के हर कोने में बड़े उत्साह के साथ दुर्गा पूजा का अयोजन किया गया. वहीं कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा के दौरान विवाद का मामला सामने आया है. ये मामला पश्चिम बंगाल के मेटियाब्रुज इलाके के केएमसी वार्ड नंबर 133 का है. इस विवाद के बाद पुलिस ने मौके पर पुहंच कर कार्रवाई की है. 

पश्चिम बंगाल भाजपा ने किया ट्वीट
दरअसल पश्चिम बंगाल भाजपा इस मामले को उजागर करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है. इस पोस्ट में लिखा है कि पश्चिम बंगाल के केएमसी वार्ड नंबर 133, मेटियाब्रुज में बंगाली हिंदू दुर्गापूजा मना रहे थे. लोग मां की भक्ति में लीन थे जमकर ढाक और शंख बजा रहे थे, तो इससे ममता बनर्जी के वोट बैंक का एक वर्ग नाराज हो गया.


यह भी पढ़ें: Delhi-NCR में अभी भी सता रही धूप, इन जगहों पर सुबह-शाम शुरू हो हल्की ठंड, जानें आज के मौसम का हाल  


किसी को भी बंगाली में बात करना नहीं आता
इसी समय लगभग 50-60 लोगों की भीड़ दुर्गा पंडाल में घुस गई और धमकी देने लगी कि अगर तुरंत पूजा नहीं रोकी गई तो माता रानी की मूर्ति तोड़ दी जाएगी. पश्चिम बंगाल भाजपा ने आगे लिखा कि पंडाल में पहुंची भीड़ का कहना था कि जब अजान चल रही हो तो मंत्र और हिंदू अनुष्ठान नहीं किया जा सकते हैं. वरना वे पंडाल के जला देंगे. घुसपैठियों में से कोई भी बंगाली में बात करना नहीं जानता.

तत्काल सख्त एक्शन की मांग
बता दें कि इसे लेकर 'न्यू बंगाल स्पोर्टिंग क्लब' द्वारा पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है. इस शिकायत की चिट्ठी को भी बंगाल भाजपा ने सोशल मीडिया पर साझा किया है. इस शिकायत में  'न्यू बंगाल स्पोर्टिंग क्लब' ने ये भी बताया है कि इस दौरान उन्होंने धक्का-मुक्की की और हमारी महिला सदस्यों के खिलाफ स्लैंग्स का भी इस्तेमाल किया. हमारी मांग है कि इस घटना के मद्देनजर तत्काल सख्त एक्शन लिया जाए.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement