Advertisement

Crime News: पहले पति पर किडनी बेचने का दबाव डाला, फिर लाखों रुपये लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, जानें पूरी कहानी

पश्चिम बंगाल में एक महिला ने अपनी बेटी की शिक्षा के लिए पैसे जुटाने की नीयत से अपने पति को अपनी किडनी बेचने के लिए मजबूर किया. बाद में महिला पति को धोखा देते हुए 10 लाख रुपये की रकम लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई.

Latest News
Crime News: पहले पति पर किडनी बेचने का दबाव डाला, फिर लाखों रुपये लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, जानें पूरी कहानी

Representative  Image
 

Add DNA as a Preferred Source

West Bengal Crime News: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के हावड़ा (Howrah) जिले के सांकराइल क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति को 10 लाख रुपये में अपनी किडनी बेचने के लिए मजबूर कर दिया. महिला का उद्देश्य अपनी 12 साल की बेटी के लिए एक अच्छे स्कूल में दाखिला और बेहतर जीवन यापन के लिए पैसे जुटाना था. पति पर दबाव डालते हुए उसने उसे अपनी किडनी बेचने के लिए राजी किया.

10 लाख रुपये लेकर भाग गई
पति ने अपनी पत्नी पर विश्वास किया और सर्जरी के बाद 10 लाख रुपये की रकम घर ले आया. सर्जरी के बाद पत्नी ने उसे आराम करने और घर से बाहर न जाने की सलाह दी. लेकिन एक दिन वह घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी. बाद में पता चला कि उसने पूरी 10 लाख रुपये की रकम और कुछ अन्य सामान भी लेकर भाग गई थी.


यह भी पढ़ें: Gujarat News: पत्नी ने मांगा तलाक तो पति ने की शर्मनाक हरकत, सोशल मीडिया पर लीक किए प्राइवेट फोटो और Video


रिश्तों पर गंभीर सवाल 
परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और महिला का पता लगाया. वह कोलकाता के उत्तरी उपनगर बैरकपुर में एक अन्य व्यक्ति के साथ रह रही थी. प्रेमी ने पति को धमकी दी कि वह उनके बीच तलाक का मामला दायर करेगा. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और महिला और उसके प्रेमी की तलाश जारी है. इस घटना ने परिवार की विश्वसनीयता और रिश्तों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement