Advertisement

शादी में ढोल बजाने वाले ने 40 से ज्यादा महिलाओं के बनाए अश्लील वीडियो, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे होश

Rajasthan Crime News: पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी होने के बाद ही युवक फरार हो गया था. उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया.

शादी में ढोल बजाने वाले ने 40 से ज्यादा महिलाओं के बनाए अश्लील वीडियो, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे होश

Girls nude photo Video Blackmail Rajasthan news Hindi 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां शादियों में ढोल बजाने वाले एक युवक ने अब तक 40 से ज्यादा महिलाओं और नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण कर चुका है. यह महिलाओं और लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था. शोषण से आहत होकर एक मां और बेटी ने सुसाइड तक कर लिया. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है. 

बाड़मेर का रहने वाला आरोपी युवक मुकेश दमामी गांव में ढोल बजाने का काम करता है. इस दौरान ही उसने कई महिलाओं और युवतियों को अपना नंबर दिया. उनसे नंबर भी लिए. वह फोन में बातचीत कर महिलाओं और लड़कियों को अपने प्रेम के झांसे में फंसा लेता था. उनकी अश्लील वीडियो बना लेता था. इन्हीं वीडियो को वायरल कर देने की धमकी देते हुए वह ब्लैकमेल करता था. महिलाओं को ब्लैकमेल कर रुपए मांगता और उनसे जबरदस्ती शारीरिक संबंध भी बनाता था.

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में महिला वोट पर बड़ा दांव, सवा करोड़ महिलाओं को 1000 रुपये देगी शिवराज सरकार

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी ने कुछ महिलाओं और युवतियों की फोटो वायरल कर दी. जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ. ग्रामीणों ने एक साथ होकर पुलिस को इसकी सूचना दे दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद लगातार कई खुलासे हो रहे हैं. पुलिस इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही है.

पीड़िता के परिवार ने कही ऐसी बात

आरोपी के पकड़े जाने के बाद कई पीड़ित पक्ष के लोगों ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया. एक पीड़िता के पिता ने बताया कि मुकेश ने उसकी बेटी को कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोली मिलाकर पिला दी थी. जिसके बाद उसका रेप कर अश्लील वीडियो बना लिए थे. उसे वायरल करने की लगातार धमकी दे रहा था. इसी एवज में उसने कई बार रुपए लिए और बेटी का रेप किया. 

यह भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ ने दिया वाहन मालिकों को तोहफा, पिछले 5 साल में कटे सभी ट्रैफिक चालान माफ

वहीं, एक अन्य पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को लड़के ने प्रेम जाल में फंसा लिया था. वीडियो कॉल कर उसकी अश्लील फोटो ले ली थी. वह उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था. ऐसे में उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी ने आत्महत्या कर ली. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद 7 गांवों के लोग दहशत में हैं क्योंकि वह इन सभी गांव में ढोल बजाने का काम करता था.

पुलिस ने मामले पर दिया ऐसा बयान

समदड़ी पुलिस थाने के अधिकारी उगमराज सोनी ने कहा कि इस केस की जांच शुरू कर दी गई है. जब मामले की जानकारी हुई थी तो युवक फरार हो गया था. उसके दोस्त को ट्रैक कर जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस की ओर से बताया गया कि जांच के दौरान युवक के पास से एक पेन ड्राइव मिली. जिसमें गांव की कई महिलाओं और नाबालिग लड़कियों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो रखे थे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement