भारत
दिल्ली में फरवरी के महीने में ही लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है. बढ़ते तापमान के बीत मौसम विभाग ने 12 से 14 फरवरी के बीच हल्की बारिश का अनुमान जताया है.
दिल्ली में फरवरी के महीने में अप्रैल-मई जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है. दोपहर में खिलने वाली धूप से लोगों के पसीने निकल रहे हैं. फरवरी के महीने में ही तापमान 26 डिग्री तक पहुंच गया चुका है. दिन में हल्की ठंड के बाद पूरा दिन गर्मी का एहसास हो रहा है. ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी. मौसम विभाग की मानें तो सोमवार और मंगलवार को तेज गर्मी रहेगी. हालांकि, मौसम विभाग ने 12 से 14 फरवरी तक तज हवाएं चलने और बारिश का अनुमान लगाया है.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में लोगों के स्वेटर उतर चुके हैं. सुबह-सुबह हल्की ठंड के बाद पूरे दिन खिली धूप गर्मी का एहसास देती है. ऐसे में दिल्लीवासियों ने ये मान लिया है कि अब गर्मियां शुरू हो चुकी हैं. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री के आसपास रह सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री रहने की आशंका है. हालांकि, मौसम विभाग ने 12 से 14 फरवरी के बीच एक बार फिर तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान अधिकतम तापमान इस दौरान 24 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 13 डिग्री तक रह सकता है.
यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश के कई राज्यों में एक बार फिर ठंड बढ़ने लगी है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण यूपी के कई जिलों में ठंडी हवा चल रही है. इसके कारण तापमान में गिरावट भी आई है. यूपी में मौसम विभाग ने आज से तेज हवा चलने का अनुमान जताया है. इसकी वजह से पारे में गिरावट आने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि 14 फरवरी के बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.