Advertisement

Weather Updates: Delhi-NCR में फिर लुढ़का पारा, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट, जानें यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम ने पलटी मार ली है. दिल्ली में आज फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, इसके साथ ही आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Latest News
Weather Updates: Delhi-NCR में फिर लुढ़का पारा, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट, जानें यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम

Weather Update

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली-एनसीआर में मौसम पल-पल बदल रहा है. कभी कड़ाके की ठंड तो कभी गर्मी पड़ रही है. पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में ठंड कम हो गई थी साथ ही लोगों को दोपहर के समय में गर्मी का एहसास हो रहा था. इतना ही नहीं 8 साल में पहली बार गणतंत्र दिवस पर तापमान इतना ज्यादा था. हालांकि, सोमवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है. 

दिल्ली का मौसम 
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड के बाद बीते दिनों तोड़ी राहत मिली थी. हालांकि, ऐसा पहली बार हुआ जब जनवरी के महीने में तापमान में इतनी बढ़त हुई है. दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर का असर हो गया है. दिन में तेज धूप निकल रही है. हालांकि सुबह के वक्त हल्की-हल्की धुंध और ठंड महसूस होती है. लेकिन दिन तक मौसम सामान्य देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग की मानें तो 30 जनवरी से 1 फरवरी के बीच बारिश की संभावना है. 27 जनवरी को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रह सकता है.

ये भी पढ़ें-UP News: एग्जाम के बीच में छात्रा को आए पीरियड्स, पैड मांगने पर मिली इतनी बड़ी सजा

यूपी-बिहार का मौसम 
उधर यूपी के कुछ इलाकों में शीतलहर जारी है. सोमवार को लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, प्रयागराज, महाकुंभ नगर, वाराणसी, फतेहपुर, बरेली समेत कई जिलों में भीषण सर्दी के साथ घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसके साथ ही हल्की बारिश होने के आसार भी हैं. इसके साथ ही बिहार में भी अभी शीतलहर जारी है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement