Advertisement

Aaj Ka Mausam: Delhi में हाए गर्मी! क्या हो गया मानसून का 'The END', जानें यूपी से लेकर राजस्थान तक कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में एक बार फिर गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है. सोमवार को भी दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप खिली रही, वहीं राजस्थान में मानसून की वापसी होते हुए दिख रही है.

Latest News
Aaj Ka Mausam: Delhi में हाए गर्मी! क्या हो गया मानसून का 'The END', जानें यूपी से लेकर राजस्थान तक कैसा रहेगा मौसम
Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों से बारिश नहीं हुई है. ऐसे में दिल्लीवासियों क उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी दिल्ली में गर्मी से राहत के आसार कम हैं. वहीं, राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश ने वापसी की है. इसका साथ ही मौसम विभाग ने बिहार में अगले 4-5 दिनों के लिए हल्की बारिश की संभावना जताई है. 

दिल्ली में सताएगी गर्मी
राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में कुछ दिनों से बारिश नहीं हुई है. ऐसे में दिल्लीवासियों पर गर्मी सितम ढा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी दिल्ली में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. यानी की एक बार फिर लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान करेगी. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मौसम विभाग की मानें तो 25 से 27 सितंबर तक दिल्ली में बारिश हो सकती है. 


ये भी पढ़ें-Mumbai News: सिद्धिविनायक मंदिर के लड्डुओं पर चूहों ने दिए बच्चे, प्रसाद की शुद्धता पर उठे सवाल  


राजस्थान में बारिश 
राजस्थान में सोमवार को कुछ इलाकों में फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है. हालांकि आज राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक, 25 सितंबर से 30 सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. भरतपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में भी 27-29 सितंबर के दौरान बादल गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने सकती है. 

यूपी-बिहार का हाल 
आईएमडी के पुर्वानुमान के मुताबिक, बिहार में आज से मॉनसून सक्रिय हो सकता है. इसके चलते अगले 4-5 दिनों तक बारिश हो सकती है. वहीं दक्षिण बिहार के पूर्वी और मध्य भागों में भी हल्की बारिश हो सकती है. अगले 5 दिनों तक बिहार में बारिश हो सकती है. वहीं, मौसम विभाग ने यूपी में बारिश होने की कोई संभावना नहीं जताई है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement