Advertisement

Weather Update: दिल्ली-NCR समेत उत्तरी भारत में बढ़ी ठिठुरन, सुबह-शाम धुंध ने मचा रखा है आतंक, जानें देशभर के मौसम का हाल

Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से उत्तरी भारत समेत दिल्ली में ठंड दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. वहीं प्रदूषण से राजधानी का बुरा हाल है. आइए जानते है आज के मौसम का हाल

Latest News
Weather Update: दिल्ली-NCR समेत उत्तरी भारत में बढ़ी ठिठुरन, सुबह-शाम धुंध ने मचा रखा है आतंक, जानें देशभर के मौसम का हाल

Weather Update

Add DNA as a Preferred Source

Weather Update: देश के सभी इलाकों में ठंडी पड़ रही है. उत्तर भारत में ठंडी का असर तेजी से बढ़ रहा है. वहीं दिल्ली- एनसीआर में ठंड के साथ-साथ प्रदूषण का भी कहर जारी है. दूसरी तरफ दक्षिण भारत में चक्रवात और भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया  हिमाचल प्रदेश, कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट देखी जा रही है.

क्या है दिल्ली का हाल
दिल्ली मौसम केंद्र ने 29 नवंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. राजधानी में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक जाएगा दूसरी तरफ अभी भी दिल्ली की हवा में सुधार नहीं है. कुछ इलाकों में एक्यूआई 400 के पार पहुंच चुका है. वहीं मौसम विभाग ने जानकारी दी है आने वाले कुछ दिनों सुबह-शाम कोहरा भी देखने को मिल सकता है. 

यह भी पढ़ें- Bangladesh Hindu Attacks: 'अल्पसंख्यकों की सुरक्षा बांग्लादेश सरकार की जिम्मेदारी' जानिए हिंदुओं पर हमले को लेकर संसद में क्या बोली मोदी सरकार

चंडीगढ़ में 10 डिग्री तक जा सकता है पारा
पहाड़ों पर बर्फबारी होने से उत्तर भारत में ठंड तो बढ़ी ही है लेकिन पंजाब और हरियाणा का हाल भी ऐसा ही है. इस समय हिरयाणा का हाल ये है कि सुबह-शाम दोनों टाइम कोहरा होता है. मौसम विभाग ने बताया कि 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक तापमान में बहुत ज्यादा अंतर नहीं आएगा. ऐसा ही हाल पंजाब का बना हुआ है. संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में  तो आज पारा 10 डिग्री तक नीचे तक जा सकता है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement