Advertisement

Weather Forecast: दिल्ली समेत उत्तरी भारत में बिगड़ा मौसम, ठंडी के साथ-साथ इन राज्यों बारिश का अलर्ट

Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी के वजह से उत्तरी भारत समेत दिल्ली में मौसम बदला हुआ है. पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है आइए जानते है कि आज का मौसम

Latest News
Weather Forecast: दिल्ली समेत उत्तरी भारत में बिगड़ा मौसम, ठंडी के साथ-साथ इन राज्यों बारिश का अलर्ट


Weather Update

Add DNA as a Preferred Source

Weather Update: साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर माह के तीन दिन गुजर चुके हैं. इसी के साथ देश के तमाम इलाकों में मौसम के मिजाज बदले हुए है पहाड़ों पर बर्फबारी होने से उत्तरी भारत में सर्दी भी बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार इस साल दिसंबर से लेकर फरवरी तक देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा सकता है. 

दिल्ली के क्या है हाल 
राजधानी दिल्ली की बात करें तो इन दिनों शहर में कहीं-कहीं पर कोहरा देखने को मिल रहा हैं. इस समय दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य स्थिति में बने हुए हैं. ऐसा माना जा रहा है कि 8 दिसंबर के बाद से तापमान में गिरवाट देखी जा सकती है. मौसम विभाग ने बुधवार को धुंध का पूर्वानुमान लगाया है, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है
   
यह भी पढ़ें - Korea में नस्लवाद का शिकार हुआ भारतीय YouTuber, दीपांशु सांगवान ने शेयर की Video

यूपी में बदला मौसम
यूपी में इन दिनों मौसम बदला हुआ है. शुबह-शाम कई शहरों में कोहरा देखा गया है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार बहराइच, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बिजनौर और लखीमपुर खिरी सहित 15 जिलों में कड़ाके की सर्दी का अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड में भी 8 दिसंबर तक कोहरा छाया रहेगा. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement