भारत
Weather Update: साल का आखिरी दिसंबर का महीना खत्म होने जा रहा है. हम भयंकर ठंड के साथ नए साल में प्रवेश करने जा रहे हैं. आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल
Weather Update: साल का आखिरी महीना दिसंबर का अब बस एक दिन शेष है, एक तौर पर हम नए साल में प्रवेश करने जा रहे हैं. दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों भयंकर ठंड से गुजर रहा है. उत्तर भारत भारत के कई शहरों में कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है. पहाड़ों पर लगातार बर्फवारी हो रही है जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं लोगों का जीना मुश्किल कर रही है. मोटी रजाई और अलाव एक मात्र इस ठंड से बचने का उपाय है.
राजधानी में ठंडी का कहर
बीते दिन दिल्ली में लागतार हुई बारिश ने मौसम एकदम बदल दिया है. फिलहार बारिश को लेकर किसी भी तरह का अलर्ट तो जारी नहीं किया गया है लेकिन मौसम विभाग ने नए साल में पारा और भी नीचे गिरने की बात जरूर कही हैं. बीते 3 दिनों से दिल्ली मे चमकदार धूप दिखना बंद हो गई है. हालांकि, आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
क्या है यूपी-बिहार का हाल
अगर दिल्ली से सटे राज्यों पंजाब हरियाणा की बात करें तो इन शहरों में भी ठंड अपनी सीमा पर पहुंच चुकी है. ठंड का प्रकोप इतना बढ़ गया है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हो रही हैं. सुबह शाम कोहर भी जमकर पड़ रहा है. वही यूपी और बिहार का भी कुछ ऐसा ही हाल है. यूपी और एमपी के कुछ जिलों में तो कल से लगातार बारिश जारी है. इन जिलों में धूप देखने को नहीं मिल रही है.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.