Advertisement

Weather Update: दिल्ली समेत यूपी-बिहार वाले हो जाएं सावधान, बारिश तो रुक गई पर अब होगी गलन वाली ठंड

Weather Update: साल का आखिरी दिसंबर का महीना समाप्त होने जा रहा है. महिने के आखिर में बारिश की वजह से तेजी से पारा गिरा है. आइए जानते है देशभर के मौसम का हाल

Latest News
Weather Update: दिल्ली समेत यूपी-बिहार वाले हो जाएं सावधान, बारिश तो रुक गई पर अब होगी गलन वाली ठंड

Weather Update

Add DNA as a Preferred Source

Weather Update:  इस समय दिल्ली एनसीआर और यूपी में बारिश तो रुक गई है लेकिन अब मौसम ने करवट ली है. शुक्रवार को हुई बारिश ने ठंड को दोगुना कर दिया है. इस समय दिल्ली समेत यूपी-बिहार में इतनी ठंड पड़ रही है कि लोगों को सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है. वहीं पहाड़ों पर भी लगातार बर्फबारी जारी है जिसकी वजह मैदानी इलाकों तेज हवाएं चल रही है. कई इलाकों में तो सुबह- शाम कोहरा भी देखने को मिल रहा है. लेकिन दिल्ली में हुई बारिश ने प्रदूषण को कम करने में काफी मदद की है. 

कैसा रहा दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली में बीते शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह तक बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहा. जिससे जायद सी बात है कि ठंडी बढ़ गई है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा. जबकि न्यूनतम तापमान भी 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. आने वाले कुछ दिनों में मौसम विभाग ने बताया कि आन वाले कुछ दिनों दिल्ली के ठंड और भी बढ़ सकती है, दूसरी तरफ ये बारिश प्रदूषण हटाने के लिए फायदेमंद साबित हुई है. बारिश के बाद दिल्ली के एक्यूआई में गिरावट आई है. 

यह भी पढ़ें: Delhi Pollution: पूरा दिन बारिश से बह गया प्रदूषण, हवा साफ होते ही हटा Grap-3 का बैन

यहां जानिए यूपी, एमपी, पंजाब का हाल
यूपी के कई जिलों में कल यानी शनिवार को बारिश हुई है. पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वहीं, पंजाब और राजस्थान में जमकर कोहरा गिर रहा है. उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी कोहरा परेशानी बन सकता है. मध्य प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने और ओला गिरने की आशंका है. यहां बादलों के गरजने के साथ तेज गति से हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement