भारत
Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत के सभी इलाको में ठिठुरन बढ़ गई है. कई इलाके ऐसे है जहां पर शीतलहर के कारण गलन वाली ठंड पड़ना भी शुरू हो गई है. आइए जातने ताजा मौसम अपडेट
Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड अपना कहर दिखा रही है. इन इलाकों में शीतलहर का दौर भी जारी है. सुबह शाम कोहरा भी देखने को मिल रहा है. ठंड से बचने के लिए लोगों को कंबल और अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है. दिल्ली एनसीआर में तो लोगों दोहरा अटैक झेलना पड़ रहा है. यहां पर तो ठंड के साथ-साथ पॉल्यूशन भी खतरनाक स्थिति में हैं.
मौसम बदलने वाला है
मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 48 घंटों में दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदलने वाला है. दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश का अनुमामन है. दिल्ली में औसतन न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया है और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इतना ही नहीं शीतलहर भी तेज हो चुकी है.
यह भी पढ़ें: यूक्रेन ने मार गिराए उत्तर कोरिया के 100 सैनिक, अब क्या एक्शन लेंगे किम जोंग उन?
दिल्ली से सटे यूपी और हरियाणा के कई जिलों में जोरदार ठंडी पड़ रही है. यहां पर अगले 48 घंटो में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. हरियाणा के भिवानी, फरीदाबाद, गुरूग्राम, हिसार, करनाल समेत कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है. हरियाणा का हिसार जिला सबसे ठंडा बना हुआ है.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.