भारत
दिल्ली में मौलम का मिजाज सुहाना बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, आज भी राजधानी दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान जताया है. वहीं, यूपी-बिहार से लेकर राजस्थान तक गर्मी लोगों को तपा रही है.
दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था. लेकिन, बुधवार-गुरुवार की शाम बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. तेज बारिश और तूफान आने से तापमान में गिरावट देखने को मिली है. कई जगहों पर ट्रैफिक बाधित होने से लंबा जाम लगा रहा. मौसम विभाग की मानें तो, आज शुक्रवार को भी बारिश होने के आसार है. गुरुवार को न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.9 डिग्री कम है. वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. इसी के साथ मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश की संभावना जताई है.
उत्तर प्रदेश के लोग भी कई दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं. हालांकि, आज मौसम विभाग ने कई इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है. लेकिन इसके बाद भी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल रही है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश और तेज हवाएं कुछ राहत दे सकती हैं, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू का प्रकोप रहेगा. शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 42 जिग्री तक पहुंच सकता है. बिहार में भी गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं. आज भी पटना समेत कई इलाकों में उमस भरी गर्मी रहेगी,लेकिन तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा.
राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. भीषम गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है. कई इलाकों में पारा 46 डिग्री के पार पहुंच गया है. इश झुलसामने वाली गर्मी से फिलहाल राजस्थान वासियों को राहत मिलती नजर नहीं आ रहीहै. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन तापमान और बढ़ सकता है. में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है. उदयपुर और अजमेर संभाग में कहीं कहीं बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर, जोधपुर संभाग और शेखावाटी इलाके में भीषण गर्मी का दौर अभी थमने वाला नहीं है. इसके साथ ही कई इलाकों में लू का कहर भी देखने को मिल सकता है.
आईएमडी ने महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और अगले कुछ दिनों में इन हिस्सों में अत्यधिक भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. इसी का साथ गोवा और गुजरात में भी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने अभी कुछ दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना जताई है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.