Advertisement

Weather Updates: दिल्ली में आज बरसेंगे बादल, नार्थ ईस्ट में भी अलर्ट - लैंडस्लाइड से 36 लोगों की मौत, पढ़ें IMD अपडेट्स

मंगलवार को दिल्लीवासियों को उमस का सामना करना पड़ा. हालांकि, शाम को तेज हवाओं ने थोड़ी राहत जरूर दी. मौसम विभाग ने आज दिल्ली के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है. इसके साथ ही मुंबई में भी अलर्ट जारी किया गया है.

Latest News
Weather Updates: दिल्ली में आज बरसेंगे बादल, नार्थ ईस्ट में भी अलर्ट - लैंडस्लाइड से 36 लोगों की मौत, पढ़ें IMD अपडेट्स
Add DNA as a Preferred Source

राजधानी दिल्ली में मौसम आंख-मिचोली खेल रहा है. हालांकि, दिल्ली में रुक-रुककर हो रही बारिश ने गर्मी से राहत दिलाया है. इस बारिश के कारण दिल्ली का तापमान 40 से घटकर 35 तक पहुंच गया है. मौसम विभाग की मानें तो आज भी दिल्ली में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है. इसी के साथ 6 से 8 जून तक तापमान में इजाफा हो सकता है. इस समय अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है. यानी गर्मी एक बार फिर अपना असर दिखा सकती है. 

नार्थ ईस्ट का मौसम 

देश के पूर्वोत्तर राज्यों में 29 मई को मानसून ने दस्तक दे दी थी. मणिपुर, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम और सिक्किम में तेज बारिश हो रही है. मौसम विभाग की मानें तो आज भी तेज बारिश हो सकती है. नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में बाढ़-लैंडस्लाइड से अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है. असम के 22 जिलों में 5.35 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है. भारी बारिश के कारण  15 नदियां उफान पर हैं. 

ये भी पढ़ें-'48 घंटे का बनाया था प्लान, लेकिन 8 घंटे में हो गया ढेर', PAK हमले को लेकर CDS अनिल चौहान का बड़ा खुलासा

यूपी का मौसम 

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर मौसम बदल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की पूरी संभावना है. इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर मौसम की तीव्रता और अधिक हो सकती है. मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को बांदा, चित्रकूट, बलिया, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़ में झोंकेदार हवा चल सकती हैं.

कहां होगी बारिश  

पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, रायलसीमा और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement