भारत
दिल्ली में 29 और 30 मई को आंधी-बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने दिल्ली में दो दिन का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, मुंबई में भी लगातार बारिश का सिलसिला जारी है.
राजधानी दिल्ली में मौसम की आंख-मिचोली चल रही है. कभी बारिश तो कभी उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है. लेकिन अब फिर मौसम करवट बदल सकता है. दिल्लीवासियों को 29 और 30 मई को आंधी-बारिश से रूबरू होना पड़ सकता है. मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी. गरज चमक के साथ अस्थाई रूप से हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. IMD के अनुसार, 31 मई को भी गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. तापमान में गिरावट देखी जा सकती है, जहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. 31 मई को हालांकि कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान बना हुआ है.
यूपी में गर्मी और तपिश से परेशान शहरवासियों को 29 मई से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से शहर समेत प्रदेश में बदली-बारिश के आसार हैं. मौसम केंद्र लखनऊ के मुताबिक बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बना है. इसके कारण पूर्व और पश्चिमी हवाओं की प्रतिक्रिया से बारिश के आसार बने हैं. पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
ये भी पढ़ें-डराने लगा कोरोना का NB.1.8.1 वैरिएंट, 11% पहुंची पॉजिटिविटी रेट, WHO ने सभी देशों को दिया ये निर्देश
मुंबई में बारिश का मौसम वृलगातार बना हुआ है. 29 मई को भी
केरल और महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है. समय से पहले आए मॉनसून ने जनजीवन प्रभावित किया है. मुंबई में अभी ऐसा ही मौसम बना रहेगा. केरल में भारी बारिश से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं और रेलवे सेवाएं बाधित हुई हैं. राज्य के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति है और लोगों को नावों से सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.