Advertisement

Weather Updates: दिल्ली में आज आंधी-तूफान का अलर्ट, यूपी में भी बदलेगा मौसम, इस दिन से होगा गर्मी का अटैक, पढ़ें IMD अपडेट

देश के कई हस्सों में बारिश और आंधी-तूफान का सिलसिला जारी है. दिल्ली में आज तेज आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना भी है. मौसम विभाग के अनुसार, सप्ताह के अंत में गर्मी बढ़ने का पूर्वानुमान जताया है.

Latest News
Weather Updates: दिल्ली में आज आंधी-तूफान का अलर्ट, यूपी में भी बदलेगा मौसम, इस दिन से होगा गर्मी का अटैक, पढ़ें IMD अपडेट

Rainy Season

Add DNA as a Preferred Source

जून का पहला सप्ताह शुरू हो चुका है, लेकिन देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके बाद बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है. उत्तर प्रदेश से पूर्वोत्तर असम तक बिहार के मध्य भागों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और असम से होकर निचले हिस्सों तक बारिश होने की संभावना है. दिल्ली समेत भारत के कई राज्यों में आज भी बारिश होने के आसार हैं. 

दिल्ली का मौसम 

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदाल जारी है. कभी बारिश तो कभी उसम रहती है. जून का पहला सप्ताह शुरू हो चुका है. हालांकि, मौसम विभाग ने आज, मंगलवीर 3 जून को दिल्ली में आंधी- बारिश का अलर्ट जारी किया है. आंधी- तूफान के साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना भी जकाई गई है. मौसम विभाग ने मंगलवार को भी आंधी, बिजली चिमकने और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही ही मौसम विभाग ने सप्ताह के अंत में गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है. पांच से आठ जून के बीच अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान के धीरे-धीरे बढ़कर 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 

ये भी पढ़ें-खान सर के रिसेप्शन पार्टी की सामने आईं तस्वीरें, लाल जोड़े में घूंघट में दिखीं पत्नी

इन राज्यों में बारिश 

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 3 जून को उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement