Advertisement

Weather Update: Delhi-NCR में रुक-रुककर हो रही बारिश, यूपी-बिहार में दो दिनों का अलर्ट

देशभर में मानसूनी बारिश जारी है. हालांकि, दिल्ली के कई इलाकों में रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश से लोगों को एक बार फिर उमस का सामना करना पड़ रहा है.

Latest News
Weather Update: Delhi-NCR में रुक-रुककर हो रही बारिश, यूपी-बिहार में दो दिनों का अलर्ट
Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली में एक बार फिर कई इलाकों में लोगों को उमस का सामना करना पड़ा. शनिवार को हुई हल्की बारिश के कारण उमस और तापमान में बढ़ोतरी हुई, जिसके कारण लोगों को गर्मी सहन करनी पड़ी. मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है. 

कैसा रहेगा आज मौसम 
मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है. इसी के साथ मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस वजह से दो दिनों तक भारी वर्षा हो सकती है.


ये भी पढ़ें-पत्नी की शॉपिंग की आदत से त्रस्त था पति, 2.5 लाख में सुपारी देकर करवा दिया मर्डर  


यूपी-बिहार के इन जिलों में भारी बारिश 
दिल्ली के साथ ही यूपी में भी आज बारिश होने का अनुमान है. IMD ने उत्तर प्रदेश में रविवार को उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है. IMD के अनुसार कल महोबा, झांसी, सहारनपुर, मुरादाबाद, ललितपुर, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही बिहार के नवादा, जमुई, गया, औरंगाबाद, बक्सर और भागलपुर में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement