Advertisement

Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, राजस्थान में लू का कहर तो यूपी-बिहार में गर्मी से निकला दम, पढ़ें IMD अपडेट

राजधानी समेत देशभर में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्लीवालों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. IMD ने 21-22 मई को हल्की बारिश के साथ धूल भरी आंधी चलने का पूर्वानुमान जताया है.

Latest News
Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, राजस्थान में लू का कहर तो यूपी-बिहार में गर्मी से निकला दम, पढ़ें IMD अपडेट

Weather Update today (AI Photo)

Add DNA as a Preferred Source

राजधानी समेत देशभर में प्रचंड गर्मी अपना कहर बरपा रही है. कल दिल्ली का तापमान 41 जिग्री तक पहुंच गया. गर्मी के साथ-साथ उमस ने भी लोगों को परेशान कर रखा है. मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों के लिए दिल्लीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने आंधी और बारिश का पूर्वानुमान जताया है. IMD के मुताबिक 21-22 मई को दिल्ली में बहुत हल्की से हल्की बारिश और गरज के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. कुछ इलाकों में हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है, जिसके साथ धूल भरी आंधी भी चल सकती है.

उत्तर प्रदेश का हाल 

उत्तर प्रदेश के लोग भी कई दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं. हालांकि, आज मौसम का मिजाज बदलने की संभावनाएं जताई गई हैं. प्रदेश में 25 मई तक बारिश के साथ ही झोंकेदार हवा चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम बदलने से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है.रात में हवा चलने से मौसम थोड़ा ठीक हो जाता है. IMD के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. 

ये भी पढ़ें-कैराना में मिला एक और पाकिस्तानी जासूस, नोमान इलाही ने लिया था नाम, उठा ले गई Haryana Police CIA

बिहार का मौसम 

बिहार में मौसम ने करवट ले ली है. हवाओं के साथ बारिश की बौछारें कई इलाकों तक पहुंच गई है. मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है. पटना में उमस भरी गर्मी रहेगी, लेकिन तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. बादलों की आवाजाही और तेज हवा के कारण सीमांचल और आसपास के जिलों में खूब बारिश हुई है. मौसम विभाग ने सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्वी चंपारण में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश के साथ तेज आंधी भी चल सकती है. 

राजस्थान में सता रही गर्मी 

राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. कई इलाकों में पारा 46 डिग्री के पार पहुंच गया है. राजस्थान में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है. उदयपुर और अजमेर संभाग में कहीं कहीं बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर, जोधपुर संभाग और शेखावाटी इलाके में भीषण गर्मी का दौर अभी थमने वाला नहीं है. इसके साथ ही कई इलाकों में लू का कहर भी देखने को मिल सकता है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement