Advertisement

Weather Updates: दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार, बढ़ता AQI, यूपी में मानसून इस दिन देगा दस्तक, पढे़ं IMD अपडेट

दिल्ली में बदलते मौसम का सिलसिला जारी है. कभी धूप तो कभी बारिश होती है. मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है.

Latest News
Weather Updates: दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार, बढ़ता AQI, यूपी में मानसून इस दिन देगा दस्तक, पढे़ं IMD अपडेट

Image Credit- Twitter/ANI (File)

Add DNA as a Preferred Source

राजधानी दिल्ली में मौसम की आंख-मिचोली चल रही है. कभी बारिश तो कभी उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है. कल मंगलवार को, दिल्ली के कई इलाकों में बादल छाए रहे औक हल्की बारिश भी हुई. वहीं, बुधवार को दिल्ली में मौसम में बदलाव हो सकता है. सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई है. इससे दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि, इसके बाद बी अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है

दिल्ली का AQI

तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना के बावजूद, दिल्ली की हवा आज भी सांसों के लिए चुनौती बनी हुई है. 28 मई को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 172 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है, लेकिन संवेदनशील लोगों के लिए यह स्थिति चिंता का कारण बन सकती है. ऐसे मौसम में विशषज्ञों ने सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है. बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. 

ये भी पढ़ें-फिर डराने लगा कोरोना... तेजी से बढ़ रहे मामले, जानें दिल्ली, राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र-केरल तक कितने केस

यूपी में कब आएगा मानसून

उत्तर प्रदेश में 28 मई को पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं पर बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं. इस दौरान पश्चिमी यूपी में कोई अलर्ट नहीं किया गया है, जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement