Advertisement

Weather Updates: Delhi-NCR में वीकेंड पर सुहाना रहेगा मौसम, यूपी से तेलंगाना तक बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट

देशभर में मानसूनी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग की मानें तो वीकेंड पर कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है.

Latest News
Weather Updates: Delhi-NCR में वीकेंड पर सुहाना रहेगा मौसम, यूपी से तेलंगाना तक बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट
Add DNA as a Preferred Source

देशभर में मानसूनी बारिश का दौर थमा नहीं है. सितंबर के महीने में भी मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. शुक्रवार की शाम दिल्ली के कुछ इलाकों में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली. वहीं, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हलात पैदा हो गए है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. 

दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट 
दिल्ली में बारिश होने से मौसम सुहाना बना हुआ है. बीते तीन से चार दिनों में हुई बारिश ने मौसम का मिजाज ही बदल दिया है. शुक्रवार को हुई बारिश से एक बार फिर जगह-जगह पानी भर गया. पानी भरने की वजह से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा. साथ ही लोग घंटों जाम में फंसे रहे. मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में अगले कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहने वाला है. मौसम विभाग ने आज कुछ इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने बादल छाए रहने के साथ दिन में बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान भी जताया है. 

यूपी में भी बारिश 
उत्तर प्रदेश में भी भारी से हल्की बारिश का दौर चल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोनभद्र, उन्नाव, फतेहपुर, हमीरपुर, वाराणसी, संत कबीर नगर, प्रतापगढ़ और रायबरेली जिलों में बरसात होने की संभावना है. पिछले 24 घंटों में राज्य के 75 जिलों में से 27 मि. बारिश दर्ज की गई. रिश के हालात को देखते हुए अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं.


ये भी पढ़ें-Aparajita Bill पर ममता बनर्जी को झटका, राज्यपाल ने कमियां गिना राष्ट्रपति के पास भेजा  


तेलंगाना में बाढ़ के आसार
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव के चलते तेलंगाना के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हो सकती हा. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो बारिश के साथ इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवां चल सकती हैं. 

पुडुचेरी में भी भारी बारिश 
पुडुचेरी में भी बारिश का कहर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को कई इलाकों में बरसात की आशंका है. ऐसे में घर से निकलने से पहले मौसम की स्थिति देख लें. पुडुचेरी में आज भी आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement