Advertisement

Weather Updates: Delhi-NCR समेत यूपी-राजस्थान में झमाझम बारिश, उत्तराखंड में रेड अलर्ट, पढ़ें IMD अपडेट

दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है.

Latest News
Weather Updates: Delhi-NCR समेत यूपी-राजस्थान में झमाझम बारिश, उत्तराखंड में रेड अलर्ट, पढ़ें IMD अपडेट
Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली समेत कई राज्यों में जोरदार बारिश का दौर जारी है. राजधानी दिल्ली में गुरुवार रात से ही तेज बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है. बारिश के कारण जगह-जगह पर जलभारव हो गया है. जलभारव के कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. 

दिल्ली में कैसा रहेगा आज मौसम
दिल्ली में गुरुवार रात से ही बारिश होने से मौसम सुहाना बना हुआ है. बारिश के कारण जगह-जगह पर पानी भर गया है. जलभराव के कारण लोगों को कई परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है. भारी बारिश के कारण लोग घंटों जाम में भी फंसे रहे. मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है. बारिश के साथ ही आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.  


  ये भी पढ़ें-दिल्ली के Greater Kailash में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत, जानें पूरा मामला


उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट 
उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है. मौलम विभाग ने उत्तराखंड में 14 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं. इसके साथ ही कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताई है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है. हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की मानों तो सिरमौर, सोलन, शिमला और बिलासपुर जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है.

यूपी-राजस्थान में भी भारी बारिश 
राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है. आगामी चौबीस घंटे में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव के हालात भी पैदा हो सकते हैं. वहीं, यूपी में भी भारी बारिश का कहर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. साथ ही मुजफ्फरनगर, मेरठ, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement