Advertisement

Aaj Ka Mausam: Delhi-NCR में फिर सताएगी गर्मी? UP में बाढ़ से मची तबाही, जानिए कैसा रहेगा देश के अन्य हिस्सों का हाल

दिल्ली में कुछ दिनों से बारिश नहीं होने से एक बार फिर तापमान बढ़ गया है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है.

Latest News
Aaj Ka Mausam: Delhi-NCR में फिर सताएगी गर्मी? UP में बाढ़ से मची तबाही, जानिए कैसा रहेगा देश के अन्य हिस्सों का हाल
Add DNA as a Preferred Source

राजधानी दिल्ली में कुछ दिनों पहले बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ था. लेकिन पिछले दो दिनों से बारिश न होने से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी हुई है. लोगों को एक बार फिर उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग की मानें तो वीकेंड पर मौसम ऐसा ही रहने वाला है. इकसे साथ ही यूपी में बारिश के बाद अब बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. आइए जानते हैं आज देशभर में कैसा मौसम रहेगा. 

दिल्ली में नहीं होगी बारिश
दिल्ली में बीते कुछ दिनों तक लगातार बारिश होने से मौसम में ठंडक आ गई थी. सितंबर के महीने में लोगों को ठंड का अहसास हो रहा था, लेकिन लगता है अब दिल्ली -NCR से भी मॉनसून की विदाई का समय आ गया है. मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश होने की उम्मीद नहीं है. कई इलाकों में तेज धूप भी खिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है.


ये भी पढ़ें- दिल्ली की नई CM के रूप में आतिशी ने ली शपथ, केजरीवाल के पैर छूकर लिया आशीर्वाद


यूपी-बिहार में बारिश का दौर 
यूपी-बिहार में भारी बारिश का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है. दोनों ही राज्यों में भारी बारिश हो रही है. यूपी के कई जिले तो पहले ही भारी बारिश की वजह से बुरी तरह से प्रभावित हो गए हैं. तेज बारिश के कारण राज्य में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. राज्य की नहरें और नदियां उफान पर हैं. मौसम विभाग आज उत्तर प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश का अनुमान जताया है. वहीं, बिहार में अगले दो दिनों तक कुछ जिलों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक बिहार में तेज हवा चलने और बारिश होने की संभावना है. 

जानें राजस्थान का हाल 
राजस्थान में कुछ दिनों से बारिश नहीं हो रही है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही रह सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले सात दिनों तक राज्य में बारिश की संभावना नहीं है. IMD के अनुसार 27 सितंबर से पूर्वी राजस्थान में बारिश फिर से होने की संभावना है. इस दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में मध्यम से अधिक बारिश हो सकती है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर पाने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement