भारत
राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में गर्मी का सितम जारी है. हालांकि, गुरुवार 17 अप्रैल को दिल्ली में सुबह-सुबह ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहाना हो गया है.
दिल्ली समेत कई राज्यों में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है. चिलचिलाती गर्मी से लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है. दिन में खिलने वाली धूप के कारण कहीं भी आना-जाना कठिन हो गया है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में लू से राहत रहेगी. साथ ही तापमान कंट्रोल में रहने की संभावना है. दिल्ली के साथ ही यूपी-बिहार में भी तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिन तक बेमौसम बारिश की संभावना व्यक्त की है. इस दौरान कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बादल के बरसने का पूर्वानुमान है.
दिल्ली में गर्मी का सितम शुरू हो गया है. बुधवार को सुबह की शुरुआत गर्मी के साथ हुई. इसके बाद तेज धूप खिलने से गर्मी और बढ़ गई, जिसकी वजह से दोपहर में पसीने वाली गर्मी ने परेशान किया. बुधवार को न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 1.8 डिग्री अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में आसमान साफ रहने और शाम या रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें-153 जवान बने बाराती, फर्जी बनाया शादी का मंडप... MP पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में चोरों को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. आईएमडी ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है, जिससे लू और लगातार बढ़ रही गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने इस दौरान बिजली चमकने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है.
बिहार के मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. पिछले दिनों 16 जिलों में मौसमी गतिविधियां देखी गईं थी. लेकिन, इस बार 24 जिलों में बादल छाए रहने के साथ चमक गरज और बारिश होने का पूर्वानुमान है. इस दौरान 19 जिलों में तेज हवाओं के झोंके चल सकते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.