Advertisement

Weather Updates: दिल्ली में आज भी नहीं सताएगी धूप, यूपी-मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट, पढ़ें IMD अपडेट

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से मौसम सुहाना बना हुआ है. बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है. वहीं, मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

Latest News
Weather Updates: दिल्ली में आज भी नहीं सताएगी धूप, यूपी-मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट, पढ़ें IMD अपडेट
Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली में सुहाना मौसम बना हुआ है. कई इलाकों में आंधी-तूफान और झमाझम बारिश हो रही है. दिन के वक्त आसमान में बादल छाए हैं जिससे, लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत मिलेगी. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज भी कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, 30 और 31 मई को फिर से आंधी-बारिश आएगी. हवाएं 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रह सकता है. 31 मई को भी आंधी बारिश के आसार हैं. अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है. जून की शुरुआत भी बादलों के साथ ही होगी.

मुंबई में बारिश का कहर 

मुंबई में सोमवार सुबह हुई भारी बारिश के कारण मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर वडाला रोड और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के बीच उपनगरीय ट्रेन सेवाएं सुबह 10 बजकर 25 मिनट से स्थगित कर दी गईं, जबकि महानगर के कई इलाकों में जलभराव की खबर सामने आई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, कल बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है, इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी. शहर और उपनगरों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 

ये भी पढें-Covid 19 Cases: देशभर में कोरोना के 1000 से ज्यादा एक्टिव केस, डॉक्टर से जानिए कैसे रहें सुरक्षित

बदलेगा यूपी का मौसम

यूपी में कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है. दिन में चिलचिलती धूप और रात में लोगों को उमस ने परेशान कर दिया है. मानसून भारत के कई राज्यों में प्रवेश कर चुका है. इसी कड़ी में मौसम विभाग ने आज, मंगलवार को यूपी में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. बारिश होने से तापमान में गिरावट देखी जा सकती है, साथ ही लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत भी मिलेगी. 

तमिलनाडु में भी झमाझम बारिश

तमिलनाडु में भी झमाझम बारिश का दौर चल रहा है. भारतीय मौसम विभाग ने कोयंबटूर, नीलगिरी जैसे जिलों के लिए रेड अलर्ट और चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम जैसे क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश और तूफान के कारण जलभराव, यातायात बाधित, और स्कूल-कॉलेज बंद हैं. इसके साथ ही मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement