Advertisement

Weather Updates: दिल्ली में पड़ेंगी राहत की फुहारें, तपेगा यूपी-बिहार, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें IMD अपडेट

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. इसी बीच मौसम विभाग ने 16-17 मई को हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है, साथ ही राजस्थान में लू चल सकती है.

Latest News
Weather Updates: दिल्ली में पड़ेंगी राहत की फुहारें, तपेगा यूपी-बिहार, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें IMD अपडेट
Add DNA as a Preferred Source

देशभर में गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. तपती धूम और गर्म हवाओं में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. वहीं, राजधानी दिल्ली में आज तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक लू की संभावना है. IMD के अनुसार, 24 घंटों में तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर 60-90 किमी प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चलीं. 

दिल्ली का मौसम 

दिल्ली में बुधवार से लेकर शुक्रवार तक बारिश की संभावना जताई गई थी. मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. रात को हवा की गति में तेजी हो सकती है, ये हवाएं 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल सकती हैं. IMD की मानें तो 16 मई को दिल्ली एनसीआर में मौसम बदल सकता है. शाम या रात में आंधी के साथ बारिश देखने को मिल सकती है. तूफानी हवा की स्पीड 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है जिसके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. 16 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री, वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-सुप्रीम कोर्ट से मिली हरी झंडी, अब बनेगा वृंदावन बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर, जाने क्या होगी खासियत

यूपी-बिहार का हाल 

उत्तर प्रदेश में तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है. लखनऊ से लेकर गाजियाबाद, वाराणसी, प्रयागराज समेत कई जिलों में गर्मी ने लोगों को रुलाकर रख दिया है, बढ़ती गर्मी के साथ लू चलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो 17 से 20 मई के बीच यूपी में मौसम बदल सकता है. इसी के साथ बिहार में भी लोग गर्मी की मार से परेशान हैं. मौसम विभाग ने 15 और 16 मई को बिहार के कुछ इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है. 

राजस्थान का मौसम

राजस्थान के कई इलाकों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा. मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक आगामी दिनों में जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही धूल भरी हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement