Advertisement

Weather Update: यूपी-बिहार से लेकर हरियाणा तक चिलचिलाती गर्मी का प्रकोप, राजस्थान में झुलसा रही तपिश और लू, जानें दिल्ली का हाल

देशभर में गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, 13 से 19 मई के बीच मौसम मिला जुला रह सकता है. इसके साथ ही कई राज्यों में लू चलने का अलर्ट भी है.

Latest News
Weather Update: यूपी-बिहार से लेकर हरियाणा तक चिलचिलाती गर्मी का प्रकोप, राजस्थान में झुलसा रही तपिश और लू, जानें दिल्ली का हाल
Add DNA as a Preferred Source

राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग की मानें तो आज से तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है. हालांकि, मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना भी जताई है.मौसम विभाग के अनुसार, कई जगहों पर आज से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है. इशके साथ ही गर्म हवाओं और उमस की वजह से लोगों को खासा परेशान होना पड़ सकता है. इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनम तापमान 27-28 डिग्री रहने की संभावना है. 

दिल्ली का मौसम 

राजधानी दिल्ली में मई का महीना शुरू होने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत थी. कई दिनों से सुहाने मौसम की वजह से दिल्लीवासियों को हर साल वाली भीषण गर्मी का सामना अब तक नहीं करना पड़ा है. लेकिन दिन में खिलने वाली चिलचिलाती धूप काफी गर्मी और उमस पैदा करती है. हालांकि, मौसम वभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में 40 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रफ्तार वाली तेज हवाएं चल सकती हैं. इस दिन तेज सतही हवाएं और बिजली चमकने के साथ-साथ गरज के साथ बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है. हालांकि, इससे तापमान में गिरावट तो होगी लेकिन, उमस बढ़ सकती है. 

ये भी पढ़ें-परमाणु हमले के बाद आसमान से क्यों होती है मौत की बारिश? काली होती हैं बूंदें

यूपी बिहार का हाल 

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदल गया है. आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है,  जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने वाली है. हाल प्रदेश में दिन के समय भीषण गर्मी पड़ रही है. साथ ही रात के समय में भी गर्मी होने लगी है. वहीं, बिहार के कई जिलों में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान होने लगे हैं. हालांकि, इस बीच मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बारिश की संभावना भी जताई है. आने वाले दिनों में तापमान में थोड़ी गिरावट आने की संभावना है. मौसम विभाग ने किशनगंज, अररिया और सुपौल जिले के लिए चेतावनी जारी की है. इन जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. 

हरियाणा का मौसम 

हरियाणा में इन दिनों मौसम के लुका-छिपी खेल रहाहै. कभी धूप तो कभी बारिश. मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने वाली है. फरीदाबाद जिले की बात करें तो यहां का पारा बारिश के बाद एक बार फिर से बढ़ने लगा है. जल्द ही तापमान 40 डिग्री या उससे भी पार पहुंच सकता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement