Advertisement

Weather Update: मानसून ने बदला समां! दिल्ली-NCR में सुहाना हुआ मौसम, 30 जून को भी झमाझम बारिश का अलर्ट

दिल्लीवासियों को शनिवार को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली, इसके बाद रविवार को कई इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग की मानें तो आज भी राजधानी में झमाझम बारिश हो सकती है.

Latest News
Weather Update: मानसून ने बदला समां! दिल्ली-NCR में सुहाना हुआ मौसम, 30 जून को भी झमाझम बारिश का अलर्ट

Delhi Rain (File Photo)

Add DNA as a Preferred Source

पूरे देशभर में मानसून की एंट्री हो चुकी है. एक तरफ जहां भारी बारिश ने पहाड़ी इलाकों में तबाही मचा दी, वहीं दूसरी ओर राजधानी में लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे थे. भीषण गर्मी और उमस के कारण दिल्लीवासियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा. हालांकि, शनिवार को ये इंतजार खत्म हुआ. शनिवार को दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, इसके बाद रविवार को मानसूनी बारिश ने बचे हुए इलाकों में भी दस्तक दे दी. मौसम विभाग की मानें, तो 30 जून यानी आज भी दिल्ली में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी साथ ही गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है. 

दिल्ली में राहत भरी बारिश 

आईएमडी के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून अब पूरे देश को कवर कर चुका है. ये रविवार को दिल्ली पहुंच गया जो अपनी सामान्य तिथि 30 जून से एक दिन पहले है. वहीं, मानसून 8 जुलाई की अपनी सामान्य तिथि से 9 दिन पहले भारत के शेष भागों में फैल गया है. पहाड़ी इलाकों में बारिश ने तबाही मचा दी है. बाढ़ में बहने से कई लोगों कीमौत भी हो गई है. इसके साथ ही भूस्खलन के चलते उत्तराखंड में तीर्थयात्रा भी रद्द कर दी गई है. मौसम विभाग की कहना है कि, गुजरात के ऊपर बनी इसी तरह की मौसमी प्रणाली ने मानसून को राजस्थान और एनसीआर क्षेत्र सहित उत्तर-पश्चिमी राज्यों में आगे बढ़ाने में मदद की.

ये भी पढ़ें- Monsoon Alert: मानसून की मार झेल रहा पहाड़,  हिमाचल-उत्तराखंड में फ्लड का खतरा, मौसम विभाग की चेतावनी...  

जानें कहां कितनी बारिश 

मौसम विभाग ने इस बार अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई है. जबकि लद्दाख, हिमाचल प्रदेश से सटे क्षेत्र, पूर्वोत्तर, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में कम बारिश हो सकती है. पंजाब, हरियाणा, केरल और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में भी कम बारिश होने का अनुमान है. आईएमडी ने मई में पूर्वानुमान जताया था कि इस बार देश में जून से सितंबर के बीच औसत से 106 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो सकती है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement