Advertisement

Weather Updates: दिल्ली-NCR में झमाझम बरसा पानी, सड़कों पर लगा जाम, राजस्थान में लू कर रही परेशान, पढ़ें वेदर अपडेट

दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई राज्यों में बुधवार रात मौसम ने अचानक करवट ली. बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो गया, सड़कों पर पानी भर गया साथ ही लोग घंटों जाम में फंसे रहे.

Latest News
Weather Updates: दिल्ली-NCR में झमाझम बरसा पानी, सड़कों पर लगा जाम, राजस्थान में लू कर रही परेशान, पढ़ें वेदर अपडेट

Image Credit- Twitter/ANI (File)

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था. लेकिन, बुधवार शाम से मौसम ने करवट ली. भयंकर बारिश और तूफान आने से कई इलाकों में बिजली ठप हो गई, कई जगहों पर ट्रैफिक बाधित होने से लंबा जाम लगा रहा. वहीं,  तूफान के चलते पेड़, होर्डिंग्स और बोर्ड गिरने की खबरें भी सामने आई है. दिल्ली के सफदरजंग में 79 KM प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. इसके साथ ही कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई. बागपत में भी तेज आंधी और बारिश के साथ ओले गिरे. दिल्ली में आंधी-तूफान के कारण तापमान में 14 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक तामपान 37 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी कई इलाकों में  भारी बारिश और आंधी-तूफान चलने की संभावना है. 

राजस्थान में सता रही लू 

राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है. कई इलाकों में पारा 46 डिग्री के पार पहुंच गया है. पश्चिमी राजस्थान में आज भी लू लोगों को परेशान कर सकती है. अधिकतम तापमान 42-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं, IMD के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना है.

ये भी पढ़ें-दिल्ली-NCR में पहले आंधी से बिगड़ा मिजाज, GRAP-1 लागू, फिर हुई झमाझम बारिश और पड़े ओले

उत्तर प्रदेश का हाल 

उत्तर प्रदेश के लोग भी कई दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं. हालांकि, आज मौसम का मिजाज बदलने की संभावनाएं जताई गई हैं. प्रदेश में गरज-तमक के शाथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है. कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी भी देखने को मिल सकती है. यूपी में अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस रहेगा. यह बारिश गर्मी से राहत दे सकती है.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट 

गुजरात में आज भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इसी के साथ मध्य प्रदेश में भी आज बारिश होने की संभावना है. वहीं, कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है. अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement