Advertisement

Aaj Ka Mausam: Delhi-NCR में गर्मी का सितम जारी, यूपी के इन जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से गर्मी का कहर जारी है. वहीं, देश के कई राज्यों में अब मानसून की विदाई होने वाली है.

Latest News
Aaj Ka Mausam: Delhi-NCR में गर्मी का सितम जारी, यूपी के इन जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम का हाल
Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली में बारिश का दौर थमते ही गर्मी और उमस का सिलसिला शुरू हो चुका है. कई दिनों से खिलती धूप ने लोगों को परेशान कर दिया है. अक्टूबर के महीने में दिल्लीवासी मई-जून वाला एहसास ले रहे हैं. वहीं, देश के कई राज्यों में भी मानसून की विदाई होने वाली है. 

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
दिल्ली में तपती गर्मी ने सभी का हाल बेहाल कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन फिर भी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है. हालांकि, 20 अक्टूबर के बाद यहां धीरे-धीरे ठंड बढ़ने की संभावना है. 


ये भी पढ़ें-'जाटों के कारण हारे दलित' Mayawati ने हरियाणा में भी दोहराई यूपी जैसी कहानी


पूर्वी यूपी में बारिश के आसार
देश के सभी राज्यों से अब धीरे-धीरे मानसून विदा हो रहा है. मौसम विभाग की मानें तो अब यूपी में भी मानसून की विदाई होने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहेगा. वहीं पूर्वी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है. 

इन राज्यों में बरिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, आज तमिलनाडु, केरल, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, तमिलनाडू, रायलसीमा, त्रिपुरा और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है. बात दें कि, तमिलनाडु, केरल और अरुणाचल प्रदेश में 10 और 11 अक्टूबर को भी भारी बारिश हो सकती है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement