Advertisement

MP, छत्तीसगढ़ और कई राज्यों में हीट वेव का कहर, बिहार-ओडिशा में भी गर्मी का तांडव

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है. बढ़ती गर्मी से परेशान से लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं.

Latest News
MP, छत्तीसगढ़ और कई राज्यों में हीट वेव का कहर, बिहार-ओडिशा में भी गर्मी का तांडव

Weather Update

Add DNA as a Preferred Source

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और ओडिशा सहित कई राज्यों में हीट वेव का कहर जारी है. कई राज्यों में बढ़ती गर्मी से अब पंखे और कूलर भी बेअसर दिखाई दे रहे हैं. बढ़ते तापमान की वजह से मौसम विभाग ने बंगाल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, दिल्ली के लिए इस सीजन में अप्रैल का महीना भी काफी आरामदायक रहा. मई की शुरुवात सुहाने मौसम के साथ हुई है.

मौसम विभाग के अनुसार, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, पूर्वी बिहार, पूर्वी झारखंड, पश्चिम बंगाल के हिमालय की तलहटी वाले इलाकों, ओडिशा, गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटीय इलाके, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक में लू चल सकती है.  इस कारण तेलंगाना और कर्नाटक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.


यह भी पढ़ें: DNA Top News: रायबरेली से राहुल गांधी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, पढ़ें सुबह की टॉप 5 खबरें 


कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम 

 मौसम विभाग के अनुसार, मई के पहले हफ्ते में भी तापमान ज्यादा बढ़ने के आसार नहीं हैं. दिल्ली को कम से कम अगले सप्ताह तक लू का सामना नहीं करना पड़ेगा. शनिवार और रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है. 8 मई तक दिल्ली का तापमान 40 के पार जा सकता है. मई में भी दिल्ली में भीषण गर्मी न पड़ने को लेकर कहा जा रहा है कि इस साल अप्रैल में पांच पश्चिमी विक्षोभ आए. इनसे भले ही बारिश नहीं हुई, लेकिन कई दिनों में बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलीं, जिससे तापमान नहीं बढ़ पाया. कुछ दिन धूल भरी आंधी भी आई थी. 


यह भी पढ़ें: कौन हैं कांग्रेस प्रत्याशी KL Sharma? जो अमेठी में स्मृति ईरानी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव


MP और छत्तीसगढ़ में पड़ेगी गर्मी की मार 

मध्यप्रदेश में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है. कई शहरों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है.मध्यप्रदेश में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है. कई शहरों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. छत्तीसगढ़ में भी बढ़ते तापमान ने लोगों को परेशान कर दिया है. गुरुवार को राज्य के 12 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया. रायपुर का अधिकतम तापमान गुरुवार को 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement