Advertisement

Weather Update: क्या आज दिल्ली में बरसेंगे बदरा, बिहार और यूपी में रेड अलर्ट जारी, जानिए आज के मौसम का हाल

Weather Update: यूपी-बिहार में जहां लोगों तेज बारिश और बाढ़ से परेशान हैं तो वहीं दिल्ली के लोगों को अभी पहली और जोरदार बारिश का इंतजार हैं. आइए जातने है आज का मौसम

Latest News
 Weather Update: क्या आज दिल्ली में बरसेंगे बदरा, बिहार और यूपी में रेड अलर्ट जारी, जानिए आज के मौसम का हाल

Weather Update

Add DNA as a Preferred Source

Weather Update: एक तरफ जहां देश के हर कोने में बारिश हो रही है. यूपी-बिहार समेत कई इलाके ऐसे हैं जो इनि दिनों बाढ़ से प्रभावित है तो वहीं दिल्ली अभी भी पहली और जोरदार बारिश की आस लगाएं बैठे हैं. उत्तर भारत में मौसम के मिजाज में तेजी से परिवर्तन देखा जा रहा है. एक तरफ दिल्ली में उमस और गर्मी को दौर जारी है तो वहीं दूसरी तरफ यूपी और उत्तराखंड में झमाझम बारिश हो रही है. यूपी के कई जिलों या तो सुबह या फिर शाम को तेज बारिश देखने को मिल रही हैं. उत्तराखंड का भी यही हाल है. उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में जमकर बारिश देखने को मिल रही हैं. 

क्या है दिल्ली का हाल
अगर दिल्ली की बात करें तो मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि आज दिल्लीवासियों को तेज गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है. आज राजधानी और आस-पास के इलाकों में तेज बारिश के आसार हैं. वहीं, रविवार को मौसम विभाग की ओर से गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. दूसरी तरफ फिलहाल दिल्ली में गर्मी का जोरदार आतंक हैं. गर्मी इस कदर की है कि मानों जैसे अभी मई का महीना शुरू हुआ हो. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को केरल के तीन जिलों इडुक्की, मलप्पुरम और वायनाड के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया. 

यूपी-बिहार,मध्य प्रदेश
वहीं यूपी-बिहार में मौसम विभाग की तरफ से तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है. बीते कई दिनों से यूपी बिहार के कई इलाकों में जोरदार बारिश देखने को मिल रही हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि यूपी-बिहार के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की भी घटनाएं सामने आ सकती हैं. मध्य प्रदेश में गुरुवार को अलीराजपुर, टीकमगढ़, नीमच, सीहोर, धार, हरदा और बड़वानी जिलों में भारी बारिश हुई और यह सिलसिला जारी रहने की संभावना है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement