Advertisement

Weather Update: यूपी में अलर्ट पे अलर्ट और दिल्ली में आसमान निहारती निगाहें, जानें कब होगी बारिश, क्या कहता है मौसम विभाग

Weather Update: इस समय जहां यूपी-बिहार और मध्यप्रदेश के कई जिलों लगातार बारिश हो रही हैं तो वहीं दिल्ली एनसीआर में लोग उमस का सामना कर रहे हैं. आइए जानते है क्या कहता है मौसम विभाग

Latest News
Weather Update: यूपी में अलर्ट पे अलर्ट और दिल्ली में आसमान निहारती निगाहें, जानें कब होगी बारिश, क्या कहता है मौसम विभाग

Weather Update

Add DNA as a Preferred Source

Weather Update: इन दिनों यूपी और बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है. यूपी के कई जिलों में पिछले हफ्ते से लगातार बारिश हो रही हैं, तो वहीं दिल्ली एनसीआर में पिछले कई दिनों से लोग गर्मी और उमस झेल रहे हैं. कई राज्यों को भिगोते हुए मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होकर उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश से होते हुए तय समय से 10 दिन पहले रविवार को पंजाब पहुंच गया है. वहीं लद्दाख के सभी क्षेत्रों के साथ जम्मू-कश्मीर में भी मानसून सक्रिय हो गया हैं.

16 जिलों में अलर्ट
अगर यूपी की बात करें तो यूपी में आने वाली 29 तारीख तक बारिश का अलर्ट हैं. प्रदेश में बारिश और तेज हवा के चलते मौसम सुहाना हो गया है. जो जिले या क्षेत्र बचे हुए हैं उनमें भी 26 जून से बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा. आज यानी 24 जून की बात करें तो आज यूपी के 16व जिलों मों बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

आज यहां होगी बारिश
मौसम विभाग की माने तो सोमवार को कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, आगरा और बांदा जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही फिरोजाबाद, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी है। साथ ही आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात और कानपुर नगर में बादल गरजने एवं बिजली चमकने के आसार जताए गए हैं.

दिल्ली पहुंचेगा मानसून
वहीं आज 24 जून को राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में मानसून पहुंच सकता है. यदि 24 जून को दिल्ली में मानसून पहुंचता है तो यह 2013 के बाद से सबसे पहले आने वाला मानसून होगा. राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बीते कुछ दिनों से प्री-मानसून की बारिश हो रही है। सोमवार को दिल्ली के कई इलाकों में बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी.

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement