Advertisement

Weather Update: UP-उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का आतंक, दिल्ली में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए IMD की भविष्यवाणी

Weather Update: दिल्ली में एक तरफ लोग उमस और गर्मी का सामना कर रहे है तो वहीं यूपी और उत्तराखंड में इस झमाझम बारिश देखने को मिल रही हैं. आइए जानते है आज के मौसम का हाल

Latest News
Weather Update: UP-उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का आतंक, दिल्ली में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए IMD की भविष्यवाणी

Weather Update

Add DNA as a Preferred Source

Weather Update: उत्तर भारत में मौसम के मिजाज में तेजी से परिवर्तन देखा जा रहा है. एक तरफ दिल्ली में उमस और गर्मी को दौर जारी है तो वहीं दूसरी तरफ यूपी और उत्तराखंड में झमाझम बारिश हो रही है. यूपी के कई जिलों या तो सुबह या फिर शाम को तेज बारिश देखने को मिल रही हैं. मौसम विभाग ने यूपी और उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में मौसम कई जगहों पर राहत तो कई जगहों पर एक चुनौती लेकर आने वाला है. 

दिल्ली में क्या है मानसून अपडेट
अगर दिल्ली की बात करें तो राजधानी में फिलहाल उमस भरी गर्मी से किसी भी तरह की राहत नहीं है बल्कि हल्की बारिश हो जाने के बाद धूप निकलने के कारण गर्मी और उमस और बढ़ जाती है. मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री तक रहेगा और अगले 6 दिन तापमान 33 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. मानसून पर अपडेट देते हुए मौसम विभाग ने कहा कि 24 जून को दिल्ली में मानसून पहुंच सकता है. कल यानी शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई है.

ये भी पढ़ें: बीवी को मंगलसूत्र दिलाने ज्वेलर के पास गया, दुकानदार ने किया कुछ ऐसा, रो पड़ा बुजुर्ग, Video 

यूपी-बिहार का हाल 
यूपी-बिहार और उत्तराखंड में मानसून ने जोर पकड़ लिया है. ताजा रिपोर्ट के अनुसार यूपी के कई इलाकों में 26 जून तक लगातार बारिश के आसार जताएं जा रहे हैं. विभाग का कहना है कि 21 और 22 जून को तेज बारिश हो सकती है. श्चिमी यूपी में कई जगहों पर और पूर्वी यूपी में लगभग सभी जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इसके साथ तेज हवाओं से भी सावधान रहने को कहा गया है. यहीं हाल बिहार का है बिहार में कई जिलों में तेज बारिश हो रही है. कई इलाकों में बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है.  

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement