भारत
मौसम विभाग (IMD) की तरफ से शुक्रवार को जारी पूर्वानुमान के मुताबिक देश के किसी भी भाग में बारिश को लेकर अलर्ट नहीं दिया गया है. आइए जानते हैं कि देश के दूसरे राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम.
IMD Today Weather: दो दिन पहले दिल्ली-एनसीआर में जबरदस्त बारिश हुई थी. इसके बाद भी बारिश का सिलसिला यूं ही चलता रहा. दिल्ली-एनसीआर के मौसम पर इसका असर ये देखने को मिला कि यहां के तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम यहां का ठंडा हो रखा है. यूं कहें कि सर्द ने समय से पहले ही दिल्ली में दस्तक दे दी गई. पिछले दिनों दिल्ली एनसीआर के साथ यूपी बिहार और झारखंड में भी खूब बारिश हुई है.
वहीं, मौसम विभाग (IMD) की तरफ से शुक्रवार को जारी पूर्वानुमान के मुताबिक देश के किसी भी भाग में बारिश को लेकर अलर्ट नहीं दिया गया है. केवल अंडमान निकोबार में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है. आइए जानते है कि देश के दूसरे राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम.
इन राज्यों में हल्की बारिश के आसार
IMD की तरफ से अगले 24 घंटे में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई इलाकों में जबरदस्त बारिश होने की आशंका जताई गई है. दूसरी तरफ मौसम विभाग की तरफ से ओडिशा, छत्तीसगढ़, केरल, महाराष्ट्र और तेलंगाना में बूंदा-बांदी बरसात होने की बात कही गई है. आईएमडी की ओर से आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और कर्नाटक के कई इलाके में हल्की से मध्यम के बीच की वर्षा होने की संभावना जताई है.
जानें यूपी-बिहार समेत इन राज्यों का हाल
यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान के कई इलाके में बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी की गई है. आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले हफ्ते में मौसम साफ रहने की संभावनाएं हैं. वहीं 22 सितंबर को देश के पूर्वी कोस्ट और उत्तर-पूर्वी कोस्ट में आगामी दिनों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.