Advertisement

Weather Update : इन राज्यों में चिलचिलाती धूप ने बढ़ाई परेशानी, जानिए कहां-कहां होगी बारिश

Weather News Today: देश के पहाड़ी हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है. इस बीच कुछ राज्यों में जोरदार बारिश होने के आसार हैं.

Latest News
Weather Update : इन राज्यों में चिलचिलाती धूप ने बढ़ाई परेशानी, जानिए कहां-कहां होगी बारिश

Weather Update (AI Photo)

Add DNA as a Preferred Source

उत्तर भारत के कई राज्यों में चिलचिलाती धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ाना शुरु कर दिया है. बढ़ती धूप की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. देश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तक पहुंच दर्ज किया जा रहा है. वहीं, देश के पहाड़ी हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है. मौसम विभाग की माने तो देश के 14 राज्यों में बारिश तो 8 राज्यों में हीटवेव की संभावना है. आइए जानते हैं कि कौनसे राज्यों में बारिश हो सकती है. 

 मौसम विभाग के मुताबिक, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है जबकि गुजरात, गोवा, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में लू चलने की संभावना है. इन राज्यों का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच चुका है. 


ये भी पढ़ें: कौन हैं IAS Naveen Tanwar, जिन्होंने दूसरे की जगह दिया था IBPS Exam, अब हो गए सस्पेंड


कैसा रहेगा यूपी बिहार का हाल?

 मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन यानी 7 से 10 अप्रैल तक ओले-बारिश का दौर रहेगा. 30 से 60Kmph तक की रफ्तार में आंधी चलने का अनुमान है. यूपी- बिहार की बात करें तो आज कुछ जिलों में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटों में दक्षिण बिहार में भभुआ, रोहतास, बांका, जमुई, औरंगाबाद, गया, नवादा में हल्की बारिश के साथ मेघ गर्जन की संभावना है. मौसम विभाग ने यूपी को लेकर संभावना जताई है कि  वाराणसी, गोरखपुर, बरेली समेत कई जिलों में हल्की बारिश की उम्मीद है. पश्चिमी यूपी के साथ साथ पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement