Advertisement

Weather Update: मानसून की बारिश ने मचाया कोहराम, दिल्ली समेत इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के लिए अलर्ट जारी किया है. वहीं दिल्ली के आसपास के इलकों में आज मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है.

Weather Update: मानसून की बारिश ने मचाया कोहराम, दिल्ली समेत इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD का अलर्ट जारी
Add DNA as a Preferred Source

Weather Update: दिल्ली- एमसीआर समेत पूरे उत्तर-भारत में मानसून का कहर देखने को मिल रहा है. दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. वहीं पहाड़ी इलकों में भारी बारिश के कारण लैंड स्लाइड का खतरा बढ़ गया है,जिसको लेकर मौसम विभाग ने आगमी कुछ दिनों के लिए भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने आज नोएडा, गाजियाबाद,दिल्ली और परीदाबाद समेत पूरे NCR में मध्यम से तेज बारिश होने के संभावना है.

केरल समेच इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली समेत उसके आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है. साथ ही पूरे दिल्ली NCR में येलो और रेड अलर्ट जारी है. वहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले छह दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और पूर्वोत्तर भारत में 'बहुत भारी बारिश' की भविष्यवाणी की है. अगले 6 दिनों में जिन क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, उनमें केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्य शामिल हैं.


यह भी पढ़ें: शरीर को लोहे जैसा फौलादी बनाती हैं ये चीजें, मिलेंगे जबरदस्त फायदे, डाइट में करें शामिल


दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है. मौजूदा स्थिति को देखते हुए आईएमडी ने लोगों से घरों के अंदर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है. आईएमडी ने विशेष रूप से जलभराव वाले इलाकों में न जाने की सलाह दी है. 

इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल
13 अगस्त को हिमाचल प्रदेश में, 12 और 13 अगस्त को उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. आईएमडी ने 12 से 16 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में, 13 अगस्त को पंजाब में,13 और 14 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई है.

हिमाचल पदेश में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड और बाढ़ के कारण कई सड़कें बंद हो गईं हैं. बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घूसना शुरु कर दिया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं 14 और 15 अगस्त को दिल्ली में भारी बारिश की संभावना है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement