भारत
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और दक्षिण भारत की बारिश का प्रभाव दिल्ली, यूपी, हरियाणा और राजस्थान तक पर पड़ रहा है. यहां चल रही शीतलहर की वजह ठिठुरन भरी ठंड बढ़ गई है. यह आने वाले दिनों में और ज्यादा प्रभावशील होगी.
दिसंबर के पहले हफ्ते के खत्म होने से पहले ही देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है. दिल्ली एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान पर इसका असर साफ दिख रहा है. शुक्रवार की सुबह कोहरे से होने के साथ ही सुबह और शाम का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है. वहीं मौसम विभाग ने राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत में आए चक्रवात और अब पहाड़ों हो रही बर्फबारी का प्रभाव शीतलहर के रूप से दिल्ली एनसीआर से लेकर, यूपी, हरियाणा और राजस्थान में पड़ रहा है. शीतलहर चलने से ठिठुरन भरी ठंड बढ़ गई है. गुरुवार को भी पूरे दिन चली शीतलहर से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है. गुरुवार को दिन का तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया. वहीं रात का तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस कम होकर 8.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. आने वाले 5 दिनों तक मौसम का ऐसा ही हाल रहने की संभावना है.
मौसम विभाग ने राजस्थान में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार, आने वाले दिनों में शीतलहर से राजस्थान समेत आसपास के प्रदेश और जिलों में तापमान तेजी से गिरेगा. इससे सुबह और शाम के अलावा दिन भी में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा. ठिठुरन भरी ठंड बढ़ेगी. ऐसी स्थिति में बच्चे और बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की जरूरत है.
एक नये पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से जम्मू कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के इलाकों में तेज बर्फबारी शुरू हो गई है. गुलमर्ग और मनाली में भी पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है. वहीं यहां से निकलने वाली हवाओं का प्रभाव सीधे रूप से यूपी, हरियाणा और पंजाब पर पड़ रहा है. इसके साथ ही दक्षिण भारत में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. यहां चक्रवाती हवाओं के चलते दक्षिण भारत के कई राज्यों में आज भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से