Advertisement

Weather Update: दिल्ली से लेकर बिहार तक 17 राज्यों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी, लोगों को गर्मी से मिल सकती है राहत

देश में लोगों को जल्द ही भीषण गर्मी और चढ़ते तापमान से राहत मिल सकती है. इसकी वजह दक्षिण पश्चिमी से लेकर पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है, जिससे मानसून पर दबाव बढ़ा है. इसके चलते कई राज्यों में आंधी बारिश की संभावना काफी ज्यादा बढ़ गई है.

Latest News
Weather Update: दिल्ली से लेकर बिहार तक 17 राज्यों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी, लोगों को गर्मी से मिल सकती है राहत

Weather Update: गर्मी से मिलेगी राहत, जल्द 17 राज्यों में आंधी और बारिश का संकेत

(Credit Image Social Media)

Add DNA as a Preferred Source

.दिल्ली-एनसीआर से लेकर बिहार तक के मौसम का हाल.
.आईएमडी ने देश के 17 राज्यों में आंधी और बारिश की जताई संभावना.
.दक्षिण पश्चिम के साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जल्द आ सकता है मानसून.
.दिल्ली से लेकर राजस्थान तक के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. इसबीच में मौसम विभाग ने एक बड़ी राहत की खबर दी है. मौसम विभाग के अनुसार, 11 जून को यानी आज देश के कई राज्यों में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. यहां 5 से 6 घंटे आंधी तूफान के साथ ही बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसकी वजह दक्षिण पश्चिम से मानसून का तेजी से आगे बढ़ने के साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है, ऐसे में अब तक जिन राज्यों में आग बरस रही थी. वहां पर अब आंधी तूफान के साथ ही बारिश दस्तक दे सकती है. आइए जानते हैं दिल्ली से लेकर बिहार समेत अन्य राज्यों के मौसम का हाल...

स​क्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार, जल्द ही उत्तर भारत के इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. यहां पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से 11 जून से 13 जून के बीच तापमान में गिरावट के साथ ही आंधी तूफान और बारिश की संभावना बनेगी. देश की राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान को आज और कल यानी 11 और 12 के बीच भारी बारिश की संभावना है. वहीं यहां हवा की रफ्तार 60 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है. कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है.

IMD ने इन राज्यों में आंधी बारिश का किया अलर्ट

मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम मानसून और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का प्रभाव उत्तर पश्चिम भारत में भी जताया है. ऐसे में देश के 17 राज्यों में गर्मी से राहत मिल सकती है. यहां 11 जून से 15 जून के बीच कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश आ सकती हैं. कुछ राज्यों में इसकी शुरुआत हो चुकी है. वहीं कुछ राज्यों में 3 से 4 दिन के अंदर आंधी तूफान के साथ ही बारिश पड़ने की पूरी संभावना है. 

दिल्ली और यूपी में आंधी के बाद बारिश

देश की राजधानी दिल्ली में आंधी के साथ ही बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. 11 और 12 जून के बीच यहां दिल्ली से लेकर उससे सटे नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में बारिश की संभावना बनी हुई है. यहां आंधी की शुरुआत हो गई है. दिल्ली और इसके आसपास के कई इलाकों में तेज आंधी और हवाओं के प्रभाव से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. इसके साथ ही सुबह की शुरुआत के साथ ही घटा छाई रहेगी. वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व से लेकर पश्चिम तक कई जिलों में 11 से 13 जून के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. यहां लखनऊ, कानपुर से लेकर वाराणसी, प्रयागराज, इटावा तक धूलभरी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 

बिहार से लेकर राजस्थान और पंजाब का हाल

बिहार में भी तेज हवाओं के साथ ही 11 से 13 जून के बीच बारिश की पूर्ण संभावना बनी हुई है. यहां 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिसका प्रभाव आसमान में देखने को मिल सकता है. यहां मूसलाधार बारिश की संभावना है. हालांकि तापमान में पहले के मुकाबले 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई है. वहीं राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी ​धूलभरी आंधी के साथ ही बारिश की संभावना बनी हुई है. यहां 11 से 12 जून के बीच मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है. इससे यहां के तापमान में ​भी गिरावट आना तय है. लोगों को गर्मी और लू से राहत मिल सकती है. वहीं मौसम विभाग ने पंजाब में आंधी और बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की संभावना जताई है. यहां 11 जून से ही अमृतसर से लेकर जालंधर, बठिंडा और लुधियाना अन्य जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है. यहां आंधी के साथ ही बारिश हो सकती है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement