Advertisement

Weather Update: दिल्ली-NCR में भारी बारिश, सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई

23 जुलाई की सुबह दिल्ली-NCR क्षेत्र में लोगों की नींद भारी बारिश के साथ खुली. बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है. जलजमाव के चलते दिल्ली, नोएडा फरीदाबाद, गाज़ियाबाद और गुरुग्राम में कई जगहों पर ट्रैफिक जाम लग गया है.

Latest News
Weather Update: दिल्ली-NCR में भारी बारिश, सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई

water Logging after delhi rain

Add DNA as a Preferred Source

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में 23 जुलाई को सुबह से भारी बारिश हो रही है. इस तेज़ बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी है. हालांकि, बारिश की वजह से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई इलाकों में पानी भर गया है. जल जमाव की वजह से कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक जाम लगा हुआ है. IMD ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली और दक्षिण पूर्वी दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.

IMD अलर्ट में कहा गया था, 'आसमान में बादल छाए रहेंगे. 22-23 जुलाई को गरज और बिजली के साथ हल्की सी मद्धम बारिश की संभावना है.'

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट के आसपास भी भारी बारिश हुई है. बारिश की वजह से एयरपोर्ट के आसपास के इलाकों में भी पानी भर गया है. हालांकि, बारिश का फ्लाइट ऑपरेशंस पर कोई असर नहीं पड़ा है.

 कई इलाकों में ट्रैफिक जाम

इस भारी बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में जलजमाव हो गया है. गलियों और सड़कों पर पानी भर गया है, इस वजह से ट्रैफिक जाम लग गया है. IMD ने 23 जुलाई को दिल्ली में दिनभर बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने दिल्ली के निचले इलाकों में जलजमाव का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही कच्चे घरों में नुकसान का अलर्ट जारी किया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement